Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

वर्दीधारी नक्सलियों का तांडव, जेसीबी मशीन, जेनरेटर को किया आग के हवाले….

On: April 8, 2023 8:31 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

 

बोकरोः तेनुघाट के ललपनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत केरी में शुक्रवार बीते देर रात नक्सलियों ने तांडव मचाते हुए पेयजलापूर्ति योजना कार्य में लगे वाहनों को आग के हवाले कर दिया। नक्सलियों के द्वारा एक जेसीबी मशीन एवं एक जेनरेटर मशीन में आग लगाकर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया गया। जिसे फायरब्रिगेड के द्वारा बुझाया गया। साथ ही वहां खड़े चार ट्रैक्टरों को भी जलाने का असफल प्रयास किया गया। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार ललपनिया थानाक्षेत्र के केरी निवासी रामलोचन साव उर्फ लीला साव के चार ट्रैक्टर, एक जेसीबी मशीन और एक जेनरेटर गांव में हो रहे पेयजलापूर्ति योजना के तहत पाइपलाइन कार्य में लगा हुआ था। कार्य के पश्चात चालक के द्वारा सभी वाहनों को रामलोचन साव के घर के समीप खड़ा कर दिया गया था। तभी देर रात करीब 11 बजे नक्सली रामलोचन साव को खोजते हुए वहां पहुंचकर खड़े सभी वाहनों को आग के हवाले कर दिया।

लोगों की माने तो नक्सली करीब सात की संख्या में हथियारों से लैस व वर्दी में थे। आगजनी करने के पश्चात नक्सलियों ने पाइपलाइन में जो काम करेगा, उसका अंजाम यही होगा का नारा लगाते हुए चले गए। बताया जाता है कि नक्सली लगभग डेढ़ से दो घण्टे तक घटना को अंजाम दिया है। घटना की पुष्टि बोकारो एसपी चंदन झा ने भी की है, हालांकि उन्होंने बताया कि घटना में नक्सलियों का हाथ है कि उपद्रवियों का, यह जांच का विषय है। जबकी रामलोचन साव ने बताया कि मैं घर पर नही था। रात करीब 10ः30 बजे वापस आया तो देखा कि हथियार से लैस एक वर्दीधारी बगल में निर्माण कार्य के मुंशी लाला यादव को बंधक बनाकर पूछताछ कर रहा था। ज्यों ही उसकी नजर मुझपर पड़ी तो उसने मेरा नाम लेते हुए कहा कि देखो लीला साव आ गया, पकड़ो उसे यह सुनकर मैं वहां से भाग निकला।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गुरु-शिष्य संबंध को कलंकित करने का आरोप, शिक्षक पर गंभीर कार्रवाई की तैयारी

बड़ा हादसा: स्टीमर पलटने से 10 की मौत, कई लापता, राहत-बचाव में जुटी टीमें

पारिवारिक विवाद ने ली तीन जिंदगियां

बरटा गांव में नौ दिवसीय दुर्गा यज्ञ की तैयारी पूरी

रुद्र महायज्ञ का भव्य शुभारंभ, निकली विशाल कलश यात्रा

बुनियादी सुविधाओं से वंचित गांव, ग्रामीणों में आक्रोश, बिजली, सड़क, पानी तक नहीं-विकास पर उठे सवाल

एनसीसी फायरिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम, 24 छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा

शिक्षक ने रचा इतिहास, तीसरी बार विश्व रिकॉर्ड में नाम दर्ज

पंचायत भवन परिसर में महुआ रखने से आवागमन बाधित

युवती से दुष्कर्म का प्रयास विफल, आरोपी गिरफ्तार

एसपी ने किया थाना व संस्थानों का औचक निरीक्षण

भंडरा: बीडीओ ने की विभागवार समीक्षा, खराब हैंडपंपों को दुरुस्त करने और समय पर खाद्यान्न वितरण का सख्त निर्देश

Leave a Comment