नव पत्रिका पूजन को लेकर निकाली गई कलश यात्रा, मां की हुई प्राण प्रतिष्ठा

newsscale
1 Min Read

न्यूज स्केल संवाददाता
मयूरहंड(चतरा)। शारदीय नवरात्रि के अवसर पर गुरुवार सप्तमी को मयूरहंड प्रखंड अंतर्गत ढोढी-मंधैनिया दुर्गा पूजा समिति द्वारा नव पत्रिका पूजन एवं मां दुर्गा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला परिषद उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर तिवारी, जिप सदस्य देवेंद्र चंद्रवंशी, मुखिया मंजित सिंह व मुखिया रामनाथ यादव ने संयुक्त रुप से कन्याओं की आरति उतार कर एवं नव पत्रिका पूजन डोली को कंधा देकर शुभारंभ किया। कलश यात्रा मंदिर परिसर से भक्ति जागरण व गाजे-बाजे के साथ नगर भ्रमण करते हुए मंधैनिया आहर पहुंचा। जहां मुख्य पूजा आचार्य बरुण इंद्रगुरु द्वारा वैदिक मंत्रोचारण के साथ गंगा पूजा कर कलश में जल भरवाया गया। उसके उपरांत नव पत्रिका पूजन कर मंदिर में कलश स्थापित कर मां दुर्गा की प्रण प्रतिष्ठा कर भक्तो के दर्शन हेतू माता का कपाट खोल दिया गया। इस अवसर पर दुर्गा पूजा समिति द्वारा कलश यात्रा में शामिल कन्याओं के पैर धोकर पूजन कराने के साथ महाप्रसाद का वितरण किया गया। मौके पर पूजा समिति अध्यक्ष बाबूलाल दांगी, रामबच्चन दांगी, योगेंद्र सिंह, सूरज कुमार सिंह, नरसिंह दांगी, विजय दांगी, उमेश यादव, अच्छुत कुमार सिंह, सिकेंद्र महतो आदि शामिल थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *