न्यूज स्केल संवाददाता
गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड़ के विभिन्न गांवों में गुरुवार को शारदीय नवरात्रा का शुभारंभ बाजे गाजे के साथ कलश सह शोभा यात्रा के साथ किया गया। प्रखंड़ मुख्यालय स्थित ठाकुरबाड़ी परिसर से गाजे-बजे के साथ कलश सह शोभा यात्रा निकाली गई। जहां सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति अध्यक्ष राजेश कुशवाहा के नेतृत्व में 1001 कलश यात्रियों ने भाग लिया। कलश यात्रा ठाकुरबाडी से राम सागर तालाब पहुंची, जहां ब्राह्मणों द्वारा विधिवत गणेश वंदना एवं गंगा पूजन के साथ कलश में जल भर कर कलश यात्री कालेश्वरी मंदिर, सलगा, ब्लॉक मोड व मुख्य चौक का भ्रमण करते ठाकुरबाड़ी पहुंच और कलशो का विधिपूर्वक स्थापित कर माता के पहले स्वरुप माता शैलपुत्री की अराणाना की गई। इस दौरान श्रद्धालुओं द्वारा लगाए जा रहे मां दुर्गा के जयकारे से पुरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। कलश सह शोभा यात्रा में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मनित सेवानिवृत शिक्षक देवचारन दांगी, थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता, पंस सदस्य सरिता देवी, मुखिया निर्मला देवी, पूजा समिति सचिव मुकेश कुमार दांगी, असुरंजन उर्फ मंटू कुमार, प्रवक्ता मनोज कुमार वर्मा, मीडिया प्रभारी घनश्याम कुमार दास, समाजसेवी कांशी महतो, निरंजन दांगी, सतेंद्र दांगी, कपिल कुमार, मनोज कुमार कुशवाहा, कविंद्र दांगी, विकास कुमार, संतु कुमार, प्रभात उर्फ सोनू कुमार, विक्की कुमार, विनोद ठाकुर समेत काफी संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालु शामिल थे।