न्यूज स्केल संवाददाता
कान्हाचट्टी(चतरा)। जिले के कान्हाचट्टी प्रखंड अंतर्गत तुलबुल चिल्हिया झंडा चौक में शक्ति के उपासना मां जगदंबा जगत जननी की अराधाना कलश स्थापना के साथ गुरुवार से प्रारंभ हो गया। इससे पर्वू भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जो चिल्हिया चौक से देवी मंडप होते तिलासन नदी घाट पहुंची और पुजारी राजदेव पंडित द्वारा यजमान उमेश केसरी व अन्य कलशधारियों के कलशों में विधि विधान के साथ गंगा पूजन के उपरांत जल उठाया गया। उसके बाद चिल्हिया चौक दुर्गा मंडप पहुंचकर कलश स्थापना कर पहले दिन माता के पहले स्वरुप मां यैलपुत्री की अराधाना की गई। ज्ञात हो कि चिल्हिया चौक पर 1954 से शारदीय नवरात्र पर दुर्गा पूजा का आयोजन विधि विधान के साथ किया जा रहा है। कलश यात्रा तुलबुल मुखिया पति जय नंदन भारती, झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष सुरेश साहू, पूजा समिति अध्यक्ष अशोक शर्मा, सचिव उमेश केसरी प्रसाद, अध्यक्ष शशि भूषण प्रजापति, तुलेश्वर प्रजापति, विकास प्रजापति, रणजीत राणा, अरविंद प्रजापति, श्रवन कुमार गुप्ता, पप्पू कुमार सिंह, सोनू कुमार केसरी आदि शामिल थे।