
न्यूज स्केल संवाददाता
गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर थाना अंतर्गत बघमरी मोड़ समीप बीते देर शाम हाईवा वाहन के चकमे से बेलोरो वाहन महुआ पेड़ में जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे वाहन में सवार सात लोग घायल हो गए। जिसमें एक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। ग्रामीणों के तत्परता से सभी घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिद्धौर पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उमेश भारती को चतरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। बताया गया की उमेश भारती की स्थिति गंभीर है। घायलों में राजपुर थाना क्षेत्र के जोलडीहा निवासी उमेश भारती, रामवृक्ष भुइंया, संजू देवी, अशोक भुइंया की पत्नी मालती देवी, अर्जुन यादव का पुत्र प्रकाश यादव व लूटूनदाग निवासी मोहन कुमार व उनकी पत्नी मालती देवी शामिल है। बताया गया कि सभी हजारीबाग सदर अस्पताल से इलाज कराकर घर वापस लौट रहे थे। इसी बीच बघमरी मोड के समीप हाईवा वाहन ने चकमा दे दिया। जिसे बोलेरो अनियंत्रित हो महुआ पेड़ में टक्कर मार दिया। इस दुर्घटना में वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।