न्यूज स्केल संवाददाता
गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत बीच टोला से हरदी बागी मुख्य सड़क में घर का गंदा पानी बहाए जाने पर ग्रामीणों में आक्रोष व्याप्त है। वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क पर गंदा पानी बहाए जाने का विरोध कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बिनोद दांगी के घर समीप से गंदा पानी अरुण दांगी के घर होते हरदी बागी तक बह रहा है। जिससे सड़क में हमेशा गंदा पानी बहते रहता है। जिससे स्थानीय लोगों के साथ राहगीरों को परेशानी होती है। समाजसेवी दशरथ दांगी ने बताया की लोग बड़े-बड़े घर बना लिए हैं, परंतु एक सोखा नहीं बना पाए। अगर घर में सोखा बना होता तो सड़क की स्थिति ऐसी नहीं होती। वहीं ग्रामीणों ने बताया की उक्त सड़क में गंदा पानी का बहाव करते रहेंगे, तो थाना को आवेदन दे कानूनी कारवाई करने की गुहार लगाएंगे। ग्रामीणों ने स्थानीय जनप्रतिनिधि के साथ प्रखंड प्रशासन से नाली निर्माण कराने की मांग की है। सड़क पा पानी पहाने का विरोध दशरथ दांगी, वार्ड सदस्य कैलाश दांगी, मनोज दांगी, अजय दांगी, पिंटू कुमार, सतीश कुमार समेत कई महिलाएं कर रही हैं।
सड़क में गंदा पानी बहने से ग्रामीणों में आक्रोश, कर रहे विरोध

By newsscale
On: September 22, 2024 12:09 AM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now




















Total Users : 1076942
Total views : 2878956