न्यूज स्केल संवाददाता
मयूरहंड(चतरा)। झारखंड सरकार के खिलाफ भाजपा निकाली गई परिवर्तन संकल्प यात्रा रथ शनिवार को जिले के मयूरहंड प्रखंड पहुंची। जहां पार्टी नेता व कार्यकर्ताओं ने भव्य रुप से स्वागत किया। रथ यात्रा का नेतृत्व विधायक किशुन कुमार दास कर रहे थे। वहीं रथ यात्रा में प्रमंडल प्रभारी राकेश प्रसाद, सांसद कालि चरण सिंह, सह संयोजक अशोक शर्मा, मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह मुख्य रूप से शामिल थे। जहां पुष्प वर्षा करने के उपरांत अंगवस्त्र भेंटकर सभी का स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रमंडल प्रभारी राकेश प्रसाद ने कहा कि वर्तमान झारखंड सरकार निक्कमी व भ्रषटाचारी है। इस सरकार के मुख्या सहित सहयोगी पूर्ण रुप से भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। जिसका जिता जागता प्रमाण सरकार के मंत्री जेल में हैं और कई जांच के घेरे में हैं। हमारी सरकार ने झारखंड बनाया है और हमारी हीं सरकार विकास करेगी। सांसद ने कहा कि वर्तमान सरकार में मां-बहने सुरक्षित नहीं हैं। आपराधिक घटनाएं चरम पर है, खुलेआम घटना को अंजाम दी जा रही है और सरकार गुंगी व बहरी बनी हुई है। आज हमको सभी संकल्प लेने की जरुरत है इस निक्कमी सरकार को उखाड़ फेकने के लिए। मौके पर पार्टी जिलाध्यक्ष रामदेव सिंह भोक्ता, मंडल अध्यक्ष महेंद्र नायक, उपाध्यक्ष रणधीर सिंह, विधायक प्रतिनिधि अनिल कुमार सिंह, संजय सिंह, शिव कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, रशिक शिरोमणि, डीएन प्रसाद आदि शामिल थे।
परिवर्तन संक्लप रथ यात्रा पहुंचा मयूरहंड, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, वक्ताओं ने कहा हमारी सरकार ने झारखंड बनाया, हमरी सरकार हीं करेगा विकास

By newsscale
On: September 22, 2024 12:13 AM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

















Total Users : 1119424
Total views : 2937998