Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

*गुमला में श्री सर्वेश्वरी समूह का 64 वां स्थापना दिवस प्रार्थना गृह में विभिन्न कार्यक्रम एवं प्रभात फेरी के साथ मनाया गया*

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

झारखण्ड/गुमला -श्री सर्वेश्वरी समूह का 64 वां स्थापना दिवस समूह की गुमला शाखा प्रार्थना गृह में विभिन्न कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से मनाया गया। सुबह में अजय सिन्हा व ए. प्रसाद की अगुवाई में प्रभात फेरी के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिला, पुरुष श्रद्धालुओं के द्वारा अघोरेश्वर महाप्रभू के चित्र के साथ नगर के विभिन्न मार्गों का परिभ्रमण किया गया। इस दौरान शहर में जगह जगह पर श्रद्धालुओं द्वारा अघोरेश्वर महाप्रभू की पूजा-अर्चना की गयी। प्रभात फेरी‌ के बाद आश्रम में पूजनोपरांत आरती तथा शाखा के उपाध्यक्ष अजय प्रसाद द्वारा सफल योनी का सस्वर पाठ किया गया। समूह की परंपरा के अनुरूप प्रार्थना गृह के परिसर में ध्वजारोहण का अनुष्ठान समूह के वरिष्ठ सदस्य त्रिलोकी नाथ सिन्हा के करकमलों से सम्पन्न हुआ। भक्तों के बीच सूक्ष्म प्रसाद के वितरण के बाद “राष्ट्र के प्रति सर्वेश्वरी समूह का योगदान ” विषयक आयोजित पारिवारिक गोष्ठी का शुभारंभ नम्रता सिन्हा के द्वारा प्रस्तुत मंगलाचरण से हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निवर्तमान सांसद सुदर्शन भगत ने अपने उदगार में समूह के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि समूह एवं समूह के सदस्य सदैव नर सेवा के लिए तत्पर रहते हैं। गोष्ठी में समूह से जुड़े नगर के पुरातन वरीय सदस्य टी. एन.सिन्हा, सत्यनारायण प्रसाद,रामबली विश्वकर्मा, मालती देवी, तथा शकुंतला देवी विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित थे। गोष्ठी में गुमला शाखा के उपाध्यक्ष अजय प्रसाद सहित आश्रम कुमार, ,नन्द कुमार सिंह, आदर्श कुमार सिंह, योगेन्द्र प्रसाद,नीता हरीतिमा,तथा हेमलता यादव के द्वारा समूह के कार्यवृत्त, उद्देश्य तथा जनसरोकार से जुड़े गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। गोष्ठी के बीच में मांडवी जी के द्वारा प्रस्तुत भजन ने सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन आचार्य भोला नाथ दास जी के द्वारा किया गया। धन्यवाद ज्ञापन समूह की गुमला शाखा के मंत्री बिपिन कुमार सिन्हा के द्वारा ज्ञापित किया गया।अंत मे कार्यक्रम का समापन सामूहिक भोग वितरण के साथ हुआ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जैप 1 ग्राउंड में झमाझम बारिश के बीच सीएम का बड़ा ऐलान: बुनियादी प्रशिक्षुओं के पारण परेड-2026 में लिया हिस्सा; पुलिसकर्मियों के लिए बनेंगे आधुनिक आवासीय विद्यालय

मानवता शर्मसार: बीसीसीएल कर्मी का कातिल निकला खुद का मंझला बेटा; पत्थर से कुचला था चेहरा

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की बड़ी कार्रवाई: मानव तस्करी के चंगुल से छुड़ाई गईं 7 नाबालिग लड़कियां; सीडब्ल्यूसी को सौंपी गई

आकाशीय बिजली का तांडव: वज्रपात की चपेट में आने से महिला समेत दो की मौत; परिजनों में कोहराम

कस्तूरबा विद्यालय में नशा उन्मूलन जागरूकता शिविर आयोजित

आवासीय विद्यालय में नशा मुक्ति जागरूकता शिविर आयोजित

Leave a Comment