झारखण्ड/गुमला -खनिज संपदा से भरपूर झारखंड को समृद्ध विकसित राज्य बनाने, राज्य में हो रहे घुसपैठ,भ्रष्टाचार,अव्यवस्था को समाप्त करने,तुस्टीकरण में लिप्त ठगबंधन सरकार को सत्ता से बेदखल का संकल्प लेकर भाजपा की परिवर्तन यात्रा शहीद सिदो-कान्हू के स्थली भोगनाडीह से प्रारंभ हुआ रथयात्रा.. गुमला जिला के तीनों विधानसभा में आगामी 26-27 सितंबर को पहुंचेगी।
जहां रायडीह,गुमला,सिसई,घाघरा में कार्यक्रम सम्पन होंगे, परिवर्तन रथ यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा परिवर्तन यात्रा में गोरखपुर लोकसभा के सांसद सिने स्टार रवि किशन प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी व प्रमुख नेता भाग लेंगे।जिले में परिवर्तन यात्रा को सफल बनाने हेतु जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण पटेल के आवास पर जिला पदाधिकारीयों की तैयारी समीक्षा बैठक संपन्न हुई।परिवर्तन रथ का पूरे जिले में भव्य स्वागत करने का निर्णय लिया गया।इसके लिए महिला मोर्चा, युवा मोर्चा,अल्पसंख्यक मोर्चा, नगर ग्रामीण मंडल को अतिथियों का स्वागत,शहीदों का माल्यार्पण रोड शो कराने की जिम्मेदारी दी गई,सफल कार्यन्वयन हेतु जिला संगठन द्वारा कमिटी गठित की गई है।बैठक में जिला अध्यक्ष शिवप्रसाद साहू,पूर्व विधायक कमलेश उरांव, पूर्व जिला अध्यक्ष सविंद्र सिंह,अनूप चंद्र अधिकारी,महामंत्री यशवंत सिंह रामअवतार भगत,सत्यनारायण पटेल,दामोदर कसेरा,सुजीत नंदा,शिवदयाल गोप,कृष्ण मिश्रा,अरविंद मिश्रा,संदीप प्रसाद,विकास सिंह,बबलू वर्मा,हरमीत सिंह, अशोक साहु,संतोष सिंह, गुड्डी नंदा ,उज्जवल मिश्रा विकास श्रीवास्तव, ललिता गुप्ता, खुशमंन नायक व प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित हुए ।
।
*भाजपा की परिवर्तन यात्रा 26- 27 को गुमला के तीनों विधानसभा क्षेत्र में पहुंचेगी – गोरखपुर के सांसद सह सिने स्टार सहित प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी एवं अन्य नेताओं की उपस्थिति रहेगी* * खनिज संपदा से भरे झारखण्ड को विकसित बनाने एवं घुसपैठ, भ्रष्टाचार एवं अव्यवस्था तुष्टीकरण में लिप्त गठबंधन सरकार को आगामी विधानसभा चुनाव 2024 में उखाड़ फेंकने का आगाज परिवर्तन यात्रा के माध्यम से रायडीह गुमला सिसई एवं घाघरा में कार्यक्रम संपन्न होगा* * गुमला जिला भाजपा कमेटी के उपाध्यक्ष सत्यनारायण पटेल के आवास में भाजपाइयों की बैठक में परिवर्तन यात्रा का जोरदार स्वागत के लिए रुप-रेखा तैयार की गई*
By Ajay Sharma
On: September 21, 2024 4:12 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now



















Total Users : 1083129
Total views : 2887752