Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

इंटरनेट सेवा झारखंड के सभी 24 जिलों में दो दिन रहेगी बाधित, आदेश जारी…

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

रांची। झारखंड स्टेट सर्विस कमीशन की ओर से आयोजित होने वाली जेएसएससी सीजीएल परीक्षा से पूर्व झारखंड सरकार ने एक आदेश जारी किया है। जिसके तहत झारखंड के सभी 24 जिलों में 2 दिन 5ः30 घंटे इंटरनेट सेवा बाधित रहेगी। परीक्षा के दौरान संपूर्ण झारखंड में इंटरनेट सेवा बाधित रहेगी।

जेएसएससी सीजीएल परीक्षा 6.40 लाख अभ्यर्थी देंगे
झारखंड के 24 जिलों में झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की ओर से 21 और 22 सितंबर को झारखंड जेनरल ग्रेजुएट लेवल कंबाइंड कंपटीटिव एग्जामिनेशन 2023 का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 6,40,000 से अधिक अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है। इसके लिए 24 जिलों में 823 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

वहीं झारखंड सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा 20 सितंबर की रात जारीे आदेश में कहा है कि फ्री, फेयर और ट्रांसपेरेंट ढंग से परीक्षा संपन्न कराने के उद्देश्य से सरकार ने जेएसएससी सीजीएल परीक्षा के दौरान इंटरनेट सेवा को बाधित करने का फैसला किया है, ताकि मेधावी विद्यार्थियों को जालसाज लोगों की जालसाजी का शिकार न होना पड़े।

उक्त आदेश में कहा गया है कि ऐसा देखा गया है कि कुछ अवांछित तत्व फेसबुक, व्हाट्सऐप, एक्स (ट्विटर), टेलीग्राम और यूट्यूब जैसे मोबाइल ऐप्लीकेशंस के जरिए गलत कार्यों को अंजाम देते हैं। जो इंटरनेट या वाई-फाई से चलतीं हैं। इसलिए सरकार ने परीक्षा की अवधि के दौरान सुबह 8 बजे से अपराह्न 1ः30 बजे तक इंटरनेट सेवा को बाधित रखने का आदेश जारी किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment