न्यूज स्केल संवाददाता
गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय स्थित सिंगल विंडो सेंटर में प्रखंड स्तरीय खरीफ कार्यशाला का आयोजन गुरुवार को किया गया। 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष विनोद पासवान द्वारा कार्यशाला का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का संचालन बीटीएम अमरेंद्र पांडेय नेकिया। 20 सूत्री अध्यक्ष ने किसानों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए मिशन योजना अंतर्गत किसानों को 30 सितंबर तक रजिस्ट्रेशन करने पर जोर दिया। वहीं किसानों को प्रति एकड़ 3000 राशि मिलने की बात कही। साथ्स ही बताया गया कि किसान समृद्धि योजना के तहत सोलर पंप 90 प्रतिशत अनुदान पर दिए जाने, किसान क्रेडिट कार्ड सेमत कई अन्य योजनाओं से संबंधित जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई। मौके पर एटीएम दीनदयाल प्रसाद, 20 सूत्री उपाध्यक्ष रामदेव यादव, कृषक मित्र प्रसादी पासवान, ब्रह्मदेव यादव, कोमल यादव, अशोक दांगी, रोहित कुमार दांगी सहित काफी संख्या में किसान उपस्थित थे।
प्रखंड स्तरीय खरीफ कार्यशाला में कृषको को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

By newsscale
On: September 19, 2024 11:17 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now


















Total Users : 1076960
Total views : 2878982