न्यूज स्केल संवाददाता
इटखोरी(चतरा)। इटखोरी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कृषि फार्म में भाजपा मंडल अध्यक्ष देवकुमार सिंह के अध्यक्षता में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर बैठक हुई। जिसका संचालन मंडल महामंत्री शिवकुमार राणा ने किया। बैठक में मंडल के 12 पंचायत के सभी पंचायत संयोजक, बूथ अध्यक्ष सहित पन्ना प्रमुख उपस्थित हुए। बैठक में मुख्य रूप से रक्षा मंत्री के आगमन की तैयारी पर चर्चा करते हुए सभी संयोजक, बूथ अध्यक्ष, समेत कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर प्रचार प्रसार करने के लिए कहा गया और कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा जनता लाने की अपील की गई। मौके पर वरिष्ठ नेता सुजीत भारती, डोमन राणा, सीताराम दांगी, राजेंद्र राम, रत्न शर्मा, ज्ञानी यादव, पिंटू सिंह, सुधीर राय, ओमप्रकाश सिंह, श्याम सिंह, गोपाल सिंह, काजल देवी, निरंजन सिंह, इंदर देव सिंह, प्रमोद सिंह, गणेश कुमार, राजेंद्र राणा, रामाधार राम, महेंद्र सिंह, संतोष दांगी आदि उपस्थित थे।
केंद्रीय रक्षा मंत्री के आगमन को लेकर भाजपा ने की बैठक

By newsscale
On: September 19, 2024 11:14 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now




















Total Users : 1076984
Total views : 2879011