लोहरदगा। जय श्रीराम समिति के द्वारा तीन यूनिट रक्तदान किया गया। जानकारी स्वरूप सेन्हा प्रखंड के चितरी अंबा टोली निवासी भूषण उरांव पिता कुलेश्वर उरांव, बालूमाथ के गुर्तुर लातेहार निवासी प्रिया कुमारी पति लल्लू सिंह, सदर प्रखंड के बराटपुर निवासी गंगी भगत पति स्वर्गीय जीतू भगत सदर अस्पताल में इलाजरत थे। तीनो को डॉक्टर ने खून की कमी बताई। परिवार के लोग काफी परेशान जय श्रीराम समिति से संपर्क किया। समिति ने तत्काल पहल कर क्रमश: सुमन कुमार,संजय कुमार,प्रदीप साहू ने गरिब मरीज को ब्लड देकर मानवता का परिचय दिया l महामंत्री पद के उम्मीदवार जीवन महतो ने कहा सेवा ही परमो धर्म सेवा से बढ़कर कुछ नहीं l कहा एक-एक कतरा देकर भी किसी की जान बचानी हो तो हम लोग हर वक्त तैयार रहते हैं और आगे भी तैयार रहेंगे l समिति ने कहा चुनावी माहौल के बावजूद एक तरफ कहीं बैठक तो कहीं सदस्यता की होड़ लगी है परंतु सेवा देने में कोई कसर बाकी नहीं, मानव सेवा ही हम सब का लक्ष्य है और इस लक्ष्य को पाने के लिए हर कोई बेकरार है,जो आया है वह एक दिन जाएगा प्रेम मोहब्बत और विश्वास ही रह जाएगा मौके पर अजय सोनी ओम महतो, जीवन महतो,सुनील अग्रवाल, दया शंकर सिंह,प्रदीप साहू,अनिता कुमारी, बसंती देवी,अर्जुन उरांव,जीतू भगत,लल्लू सिंह समेत आदि लोग मौजूद थे l
जय श्री राम समिति ने तीन यूनिट रक्तदान किया
By Anita Kumari
On: September 12, 2024 10:29 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
























Total Users : 1038571
Total views : 2825243