Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

मुहर्रम को लेकर नगर क्षेत्र में निकाला गया फ्लैग मार्च

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

 

लोहरदगा: मुहर्रम को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने को लेकर गुरुवार को एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा, एसडीओ अमित कुमार, सदर सीओ रामनारायण खलखो, थानेदार रत्नेश मोहन ठाकुर की अगुवाई में सदर थाना परिसर से नगर क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकालते हुये आमजनों को सुरक्षा का अहसास कराया गया। फ्लैग मार्च सदर थाना से निकल कर विभिन्न चौक चौराहों से होते हुए पुनः सदर थाना में जाकर समाप्त हुआ। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने शहर के प्रमुख चौक-चौराहों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण कर आम लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि मोहर्रम के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क और तैयार है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि पर्व के दौरान किसी भी असामाजिक तत्व द्वारा माहौल बिगाड़ने या अव्यवस्था फैलाने की कोशिश की जाती है, तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे पर्व को आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। फ्लैग मार्च में सदर थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर, सीओ रामनारायण खलखो समेत जिले के वरीय पुलिस पदाधिकारी, दंडाधिकारी तथा बड़ी संख्या में पुलिस बल के जवान मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पुलिस का धमाका: साइबर अपराधी गिरफ्तार; अर्टिगा कार व स्कूटी सहित जाली दस्तावेजों का जखीरा जब्त

पुलिस-प्रशासन का महा-एक्शन: मुहर्रम को लेकर निकाला गया फ्लैग मार्च; चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद दिखे जवान

मिसाल: ग्रामीणों ने श्रमदान से बना डाली 3 किमी लंबी सड़क; निजी खर्च से चलाई जेसीबी और ट्रैक्टर

पागल बाबा अस्पताल की व्यवस्था भगवान भरोसे: भीषण गर्मी में घंटों इंतजार करने को मजबूर दिखे मरीज; रात की स्थिति और भी खौफनाक

मिशन चौक में श्रीराम दरबार मंदिर निर्माण को लेकर भूमि पूजन व महाआरती संपन्न:-पंकज जायसवाल* 

भंडरा: टंगरा टोली गांव में वज्रपात से किसान के बैल की मौत, ₹45 हजार का नुकसान

Leave a Comment