Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

सैकड़ों लोग हुए ठगी के शिकार, करोडो रुपये लेकर फरार हुआ गांव का नटवर लाल, एएससी अपलिकेशन डभलप कर दो महिने में चार गुणा पैसा वापस करने का किया था वादा

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
मयूरहंड(चतरा)। कहते हैं लालच बुरी बला है, इस कहावत उदाहरण चतरा जिले के मयूरहंड थाना अंतर्गत ढेबादेरी गांव में सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार ढेबादेरी गांव का हीं सॉफ्टवेयर इंजीनियर सत्येंद्र कुमार मेहता अपने ही लोगों को रातो-रात करोड़पति बनने का सपना दिखाया और गांव में अपने ही घर में ऑफिस खोलकर भोले भाले लोगों का करोडो रुपये लेकर चंपत हो गया। भुक्तभोगीयों ने बताया की गांव का होने व पढालिखा समझ कर हम सभी ग्रामीण विश्वास कर उसके द्वारा बिछाए गए जाल में फंस गए। युवक द्वारा एएससी एप्लिकेशन लॉंच कर दो महिने में दो गुणा पैसा वापस करने का लालच दिया और लोगों का पैसा उक्त एप्लिकेशन में डलवाना शुरु किया। जिसके बाद उसने करीबी व संबंधी लोगों के खाते में तय समय पर चार गुणा पैसा वापस कर दिया। जिसके बाद मयूरहंड थाना क्षेत्र के ढेबादेरी, चेरी, अलकडीहा, सोकी समेत अन्य गांवों के महिला व पुरुष कर्ज कर व क्षमता अनुसार लाख दो लाख रुपये युवक द्वारा बनाया गया एप्लिकेशन के माध्यम से डालना शुरु किया। जब करोडो रुपये लोगों ने डाल दिया तो रातो रात फोन ऑफ कर व गांव का नटवर लाल फरार हो गया और उपरोक्त गांवों के सैकड़ों लोग ठगी के शिकार हो गए। भुक्तभोगी दर्जनो लोगों ने शनिवार को थाने में उक्त युवक पर ठगी कर भागने का आरोप लगाते हुए, आवेदन देकर प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। भुक्तभोगी में सुबास महतो ने 33 हजार, संतोष कुमार मेहता ने 1 लाख 50 हजार, पप्पू कुमार मेहता ने 1 लाख 2 हजार, बिक्रम मेहता ने 2 लाख 90 हजार, बिरजू मेहता ने 80 हजार 6 सौ, सकलदेव मेहता ने 1 लाख 53 हजार, रामु मेहता ने 2 लाख 50 हजार, कांग्रेस मेहता ने 1 लाख 2 हजार, सचिन कुमार मेहता ने 1 लाख 14 हजार व अरविंद मेहता ने 78 हजार जमा राशि लेकर भागने की बात कही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment