Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

धनगड्डा के दो युवकों का अपहरण, एक की हत्या, एक गंभीर, कोडरमा के लठभैया जंगल के समीप खून से लथपथ मिले दोनों युवक

On: August 31, 2024 11:20 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
टंडवा(चतरा)। टंडवा थाना क्षेत्र के धनगड्डा घाटी के दो युवक खून से लथपथ कोडरमा में शनिवार को मिले। वहीं युवक हेमराज साव के अपहरण के बाद हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया गया कि परिजनों ने अपहरण का मामला टंडवा थाना में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें बताया गया था कि हेमराज साव पिता ललित साव व आकाश कुमार पिता अर्जुन साव 29 तारीख को अपने घर से कार जेएच 01 इभी 6477 लेकर कोडरमा किसी को लाने की बात कहकर निकले थे। इसी बीच परिजनों को उनके अपहरण किए जाने की सूचना मिली। जिसके बाद परिजनों ने तीस को टंडवा थाना में मामला दर्ज कराया। सूचना के बाद पुलिस त्वरित कार्यवाही करते हुए मोबाइल लोकेशन के आधार पर टीम बनाकर उन्हें ढूंढने निकली। इसी दौरान पुलिस को उनका लोकेशन हज़ारीबाग के दारू के समीप का मिला। पुलिस ने गाड़ी का पीछा किया तो गाड़ी चकमा देकर निकल गई। इस दौरान पुलिस को गाड़ी में दोनो लड़को के अलावे दो लड़की व कुछ अन्य लड़के भी नजर आए। जिसके बाद पुनः पुलिस देर रातभर अन्य लोकेशन पर ढूंढती रही। इसी बीच कोडरमा के लठभैया जंगल से एक युवक हेमराज का शव व आकाश घायलावस्था में होने की सूचना पुलिस को मिली। बताया गया कि घर से निकलने के बाद 30 को सुबह आठ बजे आकाश ने अपने नम्बर 7061842411 से परिजनों को फोन किया कि उन्हें टीपीसी संगठन द्वारा किडनैप किया गया है। आकाश बार-बार परिजनों को फोन कर के दो लाख भेजने की गुहार लगा रहा था। नही तो उनलोगों द्वारा जान से मारने की सूचना दे रहा था। दोनो युवकों पर चाकू या धारदार हथियार से अनगिनत वार किया गया था।

पुलिस के लिए भी रहस्मयी बना मर्डर केस

युवक की नृशंस हत्या का केस पुलिस के लिए भी माथापच्ची बन गई है।‌ जानकारों की माने तो युवक ने फोन पर डेमोटांड हज़ारीबाग में दो लड़की द्वारा लिफ्ट मांगने की बात परिजनों को बताई थी। लड़की को लिफ्ट देने के बाद कुछ दूरी पर एक ठोकर के पास गाड़ी धीमे होने पर दो अनजान लड़के जबरन गाड़ी में सवार हो गए। फिर दोनों ने उनके हांथ पैर बांध दिए। आगे चलने पर एक और लड़का गाड़ी में बैठा। अब पुलिस यह माथापच्ची कर रही है कि दोनों युवक जब कोडरमा के लिए निकले तो डेमोटांड़ कैसे पहुंच गए और दो लड़कियों से जुड़ी कहानी क्या है। फिलहाल घायल युवक भी कुछ स्पस्ट नही बता पा रहा हैं। सूत्रों की माने तो मामला ऑनर किलिंग का हो सकता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

समाजसेवी इन्दर सिंह बागावास के नशामुक्त अभियान को मिला अभूतपूर्व जनसमर्थन

ब्लॉक परिसर में आम उत्सव-सह-बागवानी मेला आयोजित, बंजर जमीनों से किसानों की तकदीर बदल रही बिरसा हरित ग्राम योजना

लोहरदगा के ग्रेड-ए आम्रपाली आम का स्वाद पहुंचेगा दुबई और इटली,उपायुक्त ने डेढ़ मीट्रिक टन आम की खेप को दिखाई हरी झंडी

कृषि एवं संबद्ध विभागों की योजनाओं की समीक्षा, किसानों को समयबद्ध लाभ पहुंचाने का निदेश

विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस: डालसा ने सदर प्रखंड और वृद्धाश्रम में चलाया विशेष जागरूकता अभियान

16 से 20 जून तक जिले के सभी प्रखंडों एवं नगर परिषद क्षेत्र में प्रमाण-पत्र निर्गत करने हेतु विशेष शिविर आयोजित होंगे

निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध जनजागरूकता बढ़ाने हेतु उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने जागरूकता रथ को दिखायी हरी झंडी

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत मत्स्य विभाग की योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा, लाभुकों के सत्यापन का निदेश

स्थानीय उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार: उपायुक्त ने सिदो-कान्हो जिला सहकारी संघ की बैठक में दिए कई अहम

1200 वर्ष पुराना पुरातात्विक खजाना: तालाब की खुदाई में प्रकट हुए साक्षात उमा-महेश्वर

रक्तमित्र संस्था का विशाल रक्तदान शिविर: सांसद ने किया उद्घाटन, युवाओं ने रिकॉर्ड 107 यूनिट किया रक्तदान

पुलिस की सघन वाहन जांच: तेज गति व लापरवाही से चल रहे दो हाईवा और एक ट्रक जब्त, डीटीओ के पास भेजा

Leave a Comment