Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

सोशल नेटवर्किंग साइट ‘टिकटॉक’ पर लगे प्रतिबंध हटाने को सरकार तैयार…

On: August 20, 2024 8:49 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल सोशल डेस्क
चीन से पड़ रहे दबाब के कारण नेपाल सरकार ने सोशल नेटवर्किंग साइट टिकटॉक पर लगे प्रतिबंध को हटाने की लगभग तैयारी कर ली है। चीनी पक्ष द्वारा बार-बार टिकटॉक पर लगे प्रतिबंध पर सवाल उठाने के बाद सरकार ने प्रतिबंध हटाने के लिए काम शुरू कर दिया है। दरअसल नेपाल सरकार द्वारा प्रतिबंध नहीं हटाए जाने के बाद से नेपाल में चीनी राजदूत छन सोंग हर राजनीतिक बैठक में टिकटॉक पर प्रतिबंध को लेकर अपना विरोध जताते रहे हैं। सूत्रों का दावा है कि टिकटॉक पर लगे प्रतिबंध को हटाने के लिए सत्तारूढ़ घटक दल नेपाली कांग्रेस सकारात्मक दिख रही है।

ज्ञात हो, तत्कालीन पुष्पकमल दहल प्रचंड के नेतृत्व वाली सरकार ने सोशल मीडिया विनियमन दिशा निर्देशन जारी करते हुए 13 नवंबर 2023 को मंत्रिपरिषद की बैठक से टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया था। सरकार की तरफ से यह दलील देते हुए इसे बन्द करने का फैसला किया गया था कि टिकटॉक नेपाल के नियम कानूनों और दिशा निर्देश का पालन नहीं कर रहा है और समाज में विकृति फैलाते हुए सामाजिक सद्भाव तथा पारिवारिक एवं सांस्कृतिक परम्परा को ध्वस्त करने का काम कर रही है।

यह फैसला लेने से पहले प्रधानमंत्री प्रचंड ने तत्कालीन सत्तारूढ़ दल नेपाली कांग्रेस और प्रतिपक्ष में रहे यूएमएल समेत अन्य पार्टियों से सलाह-मशविरा किया था। उस समय सभी प्रमुख दलों ने सरकार के प्रतिबंध को मौन समर्थन दिया था। प्रतिबंध लगने के बाद से ही टिकटॉक की तरफ से नेपाल के सभी कानूनों और शर्तों का पालन करने की लिखित प्रतिबद्धता देते हुए प्रतिबंध हटवाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। नेपाल सरकार द्वारा प्रतिबंध नहीं हटाए जाने के बाद से नेपाल में चीनी राजदूत छन सोंग हर राजनीतिक बैठक में टिकटॉक पर प्रतिबंध को लेकर अपना विरोध जताते रहे हैं।

प्रधानमंत्री के प्रमुख सलाहकार विष्णु रिमाल के मुताबिक प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने अधिकारियों को टिकटॉक से प्रतिबंध हटाने के संबंध में आवश्यक गृहकार्य करने का निर्देश दिया है। उन्होंने संचार मंत्रालय और उनकी टीम से टिकटॉक की प्रतिबद्धता पर चर्चा करने और कैबिनेट में जरूरी प्रस्ताव लाने को कहा है।

नेपाल के प्रधानमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने कहा कि चूंकि टिकटॉक पर प्रतिबंध से भू-राजनीति भी जुड़ी हुई है, इसलिए निर्णय लेना आसान नहीं होगा। प्रधानमंत्री की राय है कि टिकटॉक पर प्रतिबंध नहीं लगाया जाना चाहिए, क्योंकि वह सरकार द्वारा बनाए गए मानकों को स्वीकार करने के लिए तैयार है। उन्होंने टिकटॉक पर प्रतिबंध हटाने के लिए सत्तारूढ़ साझेदार नेपाली कांग्रेस के नेतृत्व स्तर से भी सहमति मांगी। सूत्रों का दावा है कि टिकटॉक पर लगे प्रतिबंध को हटाने के लिए सत्तारूढ़ घटक दल नेपाली कांग्रेस सकारात्मक दिख रही है।

टिकटॉक की तरफ से नेपाल सरकार से प्रतिबंध हटाने के लिए बार-बार पत्राचार भी किया गया है। एक सप्ताह पहले ही टिकटॉक के दक्षिण एशिया की सार्वजनिक नीति और सरकारी संबंध इकाई ने संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री पृथ्वीसुब्बा गुरुंग को एक पत्र लिखा था, जिसमें दोहराया गया था कि वे नेपाल के सभी कानूनों का पालन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। टिकटॉक द्वारा पत्र भेजकर कहा गया कि नेपाल का हर कानूनी प्रावधान उन्हें स्वीकार्य है, जिसके बाद संचार मंत्री ने प्रधानमंत्री से चर्चा की थी।सभार(HS)

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आगामी चुनाव को लेकर राजद की बड़ी बैठक: मीडिया प्रभारी ने बीएलए-2 को सौंपी सांगठनिक जिम्मेदारी; वोटर लिस्ट से न छूटे कोई योग्य नाम

पीएम आवास प्लस ग्राम सभा में भारी हंगामा: ग्रामीणों ने लगाया घूसखोरी का बड़ा आरोप; कहा— पैसे लेकर अपात्रों को बांटे मकान; पात्र 2015 से काट रहे चक्कर

आम्रपाली कोल प्रोजेक्ट में रोजगार घोटाला: एनसीसी कंपनी के अधिकारी पर ₹1 लाख तक घूस लेकर बाहरी लोगों को रखने का आरोप; जीएम को सौंपा ज्ञापन

16 जून को हजारीबाग में जुटेगा प्रमंडल भर का जनसैलाब, आंदोलन की तैयारी तेज: संयुक्त शिष्टमंडल ने कमिश्नर, एसडीओ और थाना को सौंपा लिखित पत्र

सीपीआई(एम) का विशाल जन-आक्रोश मार्च: सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रखंड कार्यालय का किया घेराव; न्यूनतम मजदूरी ₹600 करने और वन भूमि पट्टे की उठी पुरजोर मांग

धमकी वाले वायरल वीडियो से मंचा हड़कंप: कोयला वर्चस्व के खेल में जनप्रतिनिधि पर लगा संगीन आरोप; थाना प्रभारी पर एफआईआर न दर्ज करने का दावा

सरहुल महोत्सव की धूम: मांदर की थाप पर थिरके आदिवासी, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए विधायक

पेसा कानून और पारंपरिक व्यवस्था पर छिड़ा महासंग्राम: आईआरएस निशा उरांव के नेतृत्व में आदिवासियों ने खोला मोर्चा; मॉडल ग्राम सभा पर दी बड़ी चेतावनी

सिस्टम की नाकामी पर जनता का करारा तमाचा: आजादी के 78 साल बाद भी नहीं बनी सड़क, तो ग्रामीणों ने खुद चंदा कर बना दी 1 किमी सड़क

सरना धर्म कोड लागू कराने को लेकर आदिवासी छात्र संघ हुआ एकजुट , 8 जुलाई को महाआंदोलन का ऐलान

भाकपा (माले) का महा-आक्रोश मार्च: बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर डीएफओ दफ्तर का घेराव; कॉरपोरेट को वन भूमि देने और हाथियों के आतंक पर जताया विरोध

दर्दनाक हादसा: पूर्व मुखिया के 28 वर्षीय पुत्र की घर की छत से गिरकर मौत; असमय मौत से पूरे गांव में पसरा मातम

Leave a Comment