Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना को लेकर विशेष शिविर का आयोजन, राज्य के श्रम मंत्री व उपायुक्त हुए शामिल, फॉर्म प्रक्रिया का लिया गया जायजा

On: August 13, 2024 10:33 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
चतरा। मंगलवार को सदर प्रखंड के डाढ़ा पंचायत के ग्राम सेहदा में झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना से 21 वर्ष से 50 वर्ष की पात्रता रखने वाली शत प्रतिशत मंहिलाओं को लाभान्वित करने हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि राज्य के उद्योग, श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग झारखंड सरकार के मंत्री सत्यानंद भोक्ता शामिल होकर विधिवत दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। इसके उपरांत मंत्री व उपायुक्त रमेश घोलप ने शिविर में फॉर्म रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया का जायजा लिया और अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वहीं मौके पर आदिम जनजाति परिवारों के बीच डाकिया योजना के तहत चावल का भी वितरण किया गया। शिविर में आई 21 से 50 वर्ष की आवेदिकाओं में झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना को लेकर काफी उत्साह देखा गया। आवेदिकाओं ने उत्साहित होकर कहा 21 से 50 वर्ष की महिलाओं के लिए इस तरह का पहल मुख्यमंत्री झारखंड सरकार द्वारा किया गया है। इस तरह के पहल के लिए मुख्यमंत्री का महिलाओं अभार व्यक्त किया। उक्त कार्यक्रम में उपविकास आयुक्त पवन कुमार मंडल, जिला नियोजन पदाधिकारी मन्नू कुमार, सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी हरिनाथ महतो, समाजसेवी नवलकिशोर यादव, समाजसेवी रश्मि प्रकाश, जिला मंत्री प्रतिनिधि चंद्रिका यादव, समेत कई गणमान्य मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ब्लॉक परिसर में आम उत्सव-सह-बागवानी मेला आयोजित, बंजर जमीनों से किसानों की तकदीर बदल रही बिरसा हरित ग्राम योजना

लोहरदगा के ग्रेड-ए आम्रपाली आम का स्वाद पहुंचेगा दुबई और इटली,उपायुक्त ने डेढ़ मीट्रिक टन आम की खेप को दिखाई हरी झंडी

कृषि एवं संबद्ध विभागों की योजनाओं की समीक्षा, किसानों को समयबद्ध लाभ पहुंचाने का निदेश

विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस: डालसा ने सदर प्रखंड और वृद्धाश्रम में चलाया विशेष जागरूकता अभियान

16 से 20 जून तक जिले के सभी प्रखंडों एवं नगर परिषद क्षेत्र में प्रमाण-पत्र निर्गत करने हेतु विशेष शिविर आयोजित होंगे

निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध जनजागरूकता बढ़ाने हेतु उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने जागरूकता रथ को दिखायी हरी झंडी

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत मत्स्य विभाग की योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा, लाभुकों के सत्यापन का निदेश

स्थानीय उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार: उपायुक्त ने सिदो-कान्हो जिला सहकारी संघ की बैठक में दिए कई अहम

1200 वर्ष पुराना पुरातात्विक खजाना: तालाब की खुदाई में प्रकट हुए साक्षात उमा-महेश्वर

रक्तमित्र संस्था का विशाल रक्तदान शिविर: सांसद ने किया उद्घाटन, युवाओं ने रिकॉर्ड 107 यूनिट किया रक्तदान

पुलिस की सघन वाहन जांच: तेज गति व लापरवाही से चल रहे दो हाईवा और एक ट्रक जब्त, डीटीओ के पास भेजा

झारखंड आंदोलनकारी ने झामुमो नेता से की मुलाकात: जाना हाल-चाल, जल्द स्वस्थ होने की कामना

Leave a Comment