Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनी आमजनों की समस्याएं, आवेदन का अवलोकन कर संबंधितों को निष्पादन का दिया निर्देश

On: August 13, 2024 10:35 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
चतरा। मंगलवार को समहारणालय स्थित सभा कक्ष में आयोजित जनता दरबार में मयुरहंड प्रखंड के ग्राम सोकी निवासी ने उपायुक्त रमेश घोलप से मिल बताया कि वह जन्म से दिव्यांग है, जिससे एक जगह से दूसरे जगह आने-जाने में समस्या होती है। ऐसे में इलेक्ट्रीक ट्राइसाइकिल की आवश्यक्ता है। जिसपर उपायुक्त नें जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को नियम संगत आवेदक को लाभान्वित करने का निर्देश दिया। वहीं दूसरे मामले में हंटरगंज प्रखंड क्षेत्र के लाभुक ने आवेदन के माध्यम से अबुआ आवास की दूसरी किस्त की राशि भुगतान कराने का अनुरोध किया। जिस पर उपायुक्त ने प्रखंड विकास पदाधिकारी हंटरगंज को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन लाभुकों को प्रथम किस्त भुगतान किया जा चुका है और दूसरे किस्त की राशि का भुगतान किया जाना है। उस मामले में आवश्यक जांच करते हुए नियम संगत द्वितीय किस्त की राशि का भुगतान कराना सुनिश्चित करें। अबुआ आवास योजना झारखण्ड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है इसके किस्त की राशि भुगतान के साथ आवास निर्माण कार्य का मॉनिटरिंग करते हुए कार्य पूर्ण कराएं। अबुआ आवास से संबंधित दूसरे मामले में उन्होने उप विकास आयुक्त को निर्देशित किया कि जो लाभुक अबुआ आवास योजना के लिए पात्रता रखते हैं उन्हे योजना का लाभ मिले। उक्त के अलावे जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि विवाद, अबुआ आवास, पेयजल, दिव्यांगता पेंशन से संबंधित मामला आए। उपायुक्त ने एक-एक कर आमजनों की समस्याओं से जुड़े आवेदनों का अवलोकन कर जल्द से जल्द निष्पादन करने का भरोसा दिया। साथ ही उक्त मौके पर संबंधित पदाधिकारी को शीघ्र मामले का निष्पादन करने का निर्देश दिया। ज्ञात हो की मंगलवार और शुक्रवार को 11 बजे से 1 बजे तक उपायुक्त द्वारा जनता दरबार का आयोजन कर आमजनों की समस्याएं सुन निष्पादन किया जाता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ब्लॉक परिसर में आम उत्सव-सह-बागवानी मेला आयोजित, बंजर जमीनों से किसानों की तकदीर बदल रही बिरसा हरित ग्राम योजना

लोहरदगा के ग्रेड-ए आम्रपाली आम का स्वाद पहुंचेगा दुबई और इटली,उपायुक्त ने डेढ़ मीट्रिक टन आम की खेप को दिखाई हरी झंडी

कृषि एवं संबद्ध विभागों की योजनाओं की समीक्षा, किसानों को समयबद्ध लाभ पहुंचाने का निदेश

विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस: डालसा ने सदर प्रखंड और वृद्धाश्रम में चलाया विशेष जागरूकता अभियान

16 से 20 जून तक जिले के सभी प्रखंडों एवं नगर परिषद क्षेत्र में प्रमाण-पत्र निर्गत करने हेतु विशेष शिविर आयोजित होंगे

निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध जनजागरूकता बढ़ाने हेतु उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने जागरूकता रथ को दिखायी हरी झंडी

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत मत्स्य विभाग की योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा, लाभुकों के सत्यापन का निदेश

स्थानीय उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार: उपायुक्त ने सिदो-कान्हो जिला सहकारी संघ की बैठक में दिए कई अहम

1200 वर्ष पुराना पुरातात्विक खजाना: तालाब की खुदाई में प्रकट हुए साक्षात उमा-महेश्वर

रक्तमित्र संस्था का विशाल रक्तदान शिविर: सांसद ने किया उद्घाटन, युवाओं ने रिकॉर्ड 107 यूनिट किया रक्तदान

पुलिस की सघन वाहन जांच: तेज गति व लापरवाही से चल रहे दो हाईवा और एक ट्रक जब्त, डीटीओ के पास भेजा

झारखंड आंदोलनकारी ने झामुमो नेता से की मुलाकात: जाना हाल-चाल, जल्द स्वस्थ होने की कामना

Leave a Comment