Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

*नो हेलमेट नो शराब , नो हेलमेट नो लाइफ सड़क सुरक्षा को लेकर अब पेट्रोल के बाद शराब की दुकानों पर भी लोगों को बिना हेलमेट आने वाले को शराब नहीं मिलेगी* * गुमला उपायुक्त के दिशा-निर्देश पर मोटरयान निरीक्षक ने चलाया अभियान प्रशासन की अच्छी पहल दुर्घटना पर अंकुश लगाने के लिए कवायद शुरू*

On: August 13, 2024 5:58 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

झारखण्ड/ गुमला -उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार मंगलवार को मोटर यान निरीक्षक रोबिन अजय सिंह एवं प्रदीप कुमार तिर्की एवं सड़क सुरक्षा के द्वारा गुमला जिले के सभी शराब दुकानों पर प्रशासन सख्ती से बिना हेलमेट के चलने वालों पर अंकुश लगाने के हर एक उपाय पर जोर दे रहा है l मोटर यान निरीक्षक एवं सड़क सुरक्षा के द्वारा आज सभी ने गुमला जशपुर रोड में लक्स्मन नगर , पालकोट रोड, पटेल चौक ,चेतर रोड एवं गुमला –सिसई रोड में सभी शराब दुकानों पर निरिक्षण किया गया जाँच के दौरान सभी शराब दुकानों पर नो हेलमेट नो शराब पोस्टर नहीं लगा हुआ था एवं सीसीटीवी कैमरा नहीं पाया गया |
जहाँ शराब दुकान में आये जितने भी लोग बिना हेलमेट के दिखे उनपर भी चालान कर दिया जायेगा और साथ ही शराब देने से भी मना कर दिया जायेगा l सख्ती से शराब दुकान को भी निर्देश दिया की बिना हेलमेट वालों को शराब देना बंद कर दें या प्रशासनिक कार्यवाई के लिए तैयार रहें l सभी शराब दुकानों पर भी बिना हेलमेट के शराब देने पर कार्यवाई करने का निर्देश प्राप्त है l यत्र तत्र गाड़ी लगा कर रास्ते को अवरुद्ध करने वालों पर भी चालान किया जायेगा l
ज्ञात हो की गुमला जिले के विभिन्न शराब दुकानों पर नो हेलमेट नो शराब का सूचक बोर्ड एवं सीसीटीवी कैमरा लगवा देने का निर्देश दिया गया और यह अभियान पहले से ही चलाया जा रहा है अब जुर्माना लगाकर इस बाबत कार्यवाई की जाएगी l
कोई देख नहीं रहा यह सोच कर शराब लेने वालों पर भी सीसीटीवी के माध्यम से चालान पहुंचेगा l सड़क सुरक्षा की टीम के द्वारा भी बतलाया गया की बिना हेलमेट के परिचालन ही सबसे ज्यादा दुर्घटना के आकड़ों में वृद्धि कराता है , वहां पर आये लोगों को भी खतरे से आगाह किया और यातायात के नियमों के बारे में भी जानकारी दी l सड़क सुरक्षा, यातायात नियम, हेलमेट / सीटबेल्ट का उपयोग, इमरजेंसी सेवाए, साइनेज, ट्रैफिक लाइट, हैंड साइन, इमरजेंसी सेवा, तथा अन्य संबंधित तथ्यों के संबंध में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान जिले के सड़क सुरक्षा प्रबंधक के द्वारा जानकारी दी गई कि प्रति वर्ष देश में तथा राज्य में हजारों की संख्या में सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं जिससे काफी लोगों की मृत्यु हो जाती है इन सब को देखते हुए हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है कि सड़क दुर्घटना के नियंत्रण हेतु सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों का पालन करें तथा अपने घर परिवार के सदस्यो, मित्रों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करें । यातायात नियमों का पालन सभी के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि सड़क दुर्घटनाएं किसी व्यक्ति विशेष कि नहीं होती सड़क दुर्घटना किसी के साथ भी हो सकती है जिसके कारण परिवार को बहुत बड़ी क्षति पहुंचती है l

उक्त जांच सह जागरूकता कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से मोटर यान निरीक्षक रोबिन अजय सिंह एवं प्रदीप कुमार तिर्की एवं सड़क सुरक्षा के आईटी सहायक मंटू रवानी शामिल थे |

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ब्लॉक परिसर में आम उत्सव-सह-बागवानी मेला आयोजित, बंजर जमीनों से किसानों की तकदीर बदल रही बिरसा हरित ग्राम योजना

लोहरदगा के ग्रेड-ए आम्रपाली आम का स्वाद पहुंचेगा दुबई और इटली,उपायुक्त ने डेढ़ मीट्रिक टन आम की खेप को दिखाई हरी झंडी

कृषि एवं संबद्ध विभागों की योजनाओं की समीक्षा, किसानों को समयबद्ध लाभ पहुंचाने का निदेश

विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस: डालसा ने सदर प्रखंड और वृद्धाश्रम में चलाया विशेष जागरूकता अभियान

16 से 20 जून तक जिले के सभी प्रखंडों एवं नगर परिषद क्षेत्र में प्रमाण-पत्र निर्गत करने हेतु विशेष शिविर आयोजित होंगे

निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध जनजागरूकता बढ़ाने हेतु उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने जागरूकता रथ को दिखायी हरी झंडी

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत मत्स्य विभाग की योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा, लाभुकों के सत्यापन का निदेश

स्थानीय उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार: उपायुक्त ने सिदो-कान्हो जिला सहकारी संघ की बैठक में दिए कई अहम

1200 वर्ष पुराना पुरातात्विक खजाना: तालाब की खुदाई में प्रकट हुए साक्षात उमा-महेश्वर

रक्तमित्र संस्था का विशाल रक्तदान शिविर: सांसद ने किया उद्घाटन, युवाओं ने रिकॉर्ड 107 यूनिट किया रक्तदान

पुलिस की सघन वाहन जांच: तेज गति व लापरवाही से चल रहे दो हाईवा और एक ट्रक जब्त, डीटीओ के पास भेजा

झारखंड आंदोलनकारी ने झामुमो नेता से की मुलाकात: जाना हाल-चाल, जल्द स्वस्थ होने की कामना

Leave a Comment