Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

पांच दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभांरभ मुख्य अतिथि घाघरा थाना प्रभारी ने किया – केंद्रीय सरना संचालन समिति स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर हर साल करती है कार्यक्रम आयोजित*

On: August 11, 2024 4:44 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

झारखण्ड/गुमला -केंद्रीय सरना संचालन समिति के द्वारा 15 अगस्त के अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पांच दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन एसएस हाई स्कूल के मैदान में किया गया। मैच का उद्घाटन रविवार को मुख्य अतिथि थाना प्रभारी तरुण कुमार विशिष्ट अतिथि पत्रकार गौतम कुमार साहू के अलावे अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उद्घाटन मैच का शुभारंभ किया। उद्घाटन मैच चिल्ड्रन अकैडमी प्लस टू स्कूल घाघरा बनाम फुटबॉल क्लब लरंगो के बीच खेला गया। जिसमें चिल्ड्रेन अकादमी 4-0 से विजय रही। थानेदार तरुण कुमार ने कहा फुटबॉल एकता का परिचायक है जिसमें सभी एकजुट होकर अपने टीम को जीतने के लिए खेलते है। साथ ही उन्होंने केंद्रीय सरना संचालन समिति की सराहना करते हुए कहा हर वर्ष क्षेत्र के खिलाड़ियों के लिए एक अच्छा प्लेटफार्म दिया जाता है गुमला जिला से कई खिलाड़ी राज्य व देश का नाम रोशन कर रहे है। उन्होंने खिलाड़ियों से नशा पान का त्याग कर खेल में अपना करियर बनाने की दिशा में प्रयास करने की बात कही। उन्होंने कई खिलाड़ियों का उदाहरण देते हुए प्रेरित किया। केंद्रीय सरना संचालन समिति के अध्यक्ष समीर भगत ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष में स्कूली बच्चों के बीच प्रतियोगिता का आयोजन, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन कराया जा रहा है। 15 अगस्त के दिन मैच का फाइनल किया जाएगा, स्कूली बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा व रांची के कलाकारों के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर मुख्य रूप से थानेदार तरुण कुमार, पत्रकार गौतम कुमार साहू, समीर भगत, सुधीर कैथवर, भिनेश्वर भगत, भूपेंद्र नाथ राम, चंद्रदेव उरांव, बालकिशुन उरांव, पल्लव कुजूर, शीला रानी, गौतम धारा मिंज, सहित कई लोग मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध जनजागरूकता बढ़ाने हेतु उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने जागरूकता रथ को दिखायी हरी झंडी

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत मत्स्य विभाग की योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा, लाभुकों के सत्यापन का निदेश

स्थानीय उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार: उपायुक्त ने सिदो-कान्हो जिला सहकारी संघ की बैठक में दिए कई अहम

1200 वर्ष पुराना पुरातात्विक खजाना: तालाब की खुदाई में प्रकट हुए साक्षात उमा-महेश्वर

रक्तमित्र संस्था का विशाल रक्तदान शिविर: सांसद ने किया उद्घाटन, युवाओं ने रिकॉर्ड 107 यूनिट किया रक्तदान

पुलिस की सघन वाहन जांच: तेज गति व लापरवाही से चल रहे दो हाईवा और एक ट्रक जब्त, डीटीओ के पास भेजा

झारखंड आंदोलनकारी ने झामुमो नेता से की मुलाकात: जाना हाल-चाल, जल्द स्वस्थ होने की कामना

कांग्रेस का विशेष प्रशिक्षण शिविर: प्रदेश अध्यक्ष व महासचिव का भव्य स्वागत

पुलिस ने चलाया एंटी-क्राइम चेकिंग अभियान: शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कसी नकेल, दर्जनों गाड़ियों की हुई सघन जांच

युवाओं ने पेश की मानवता की मिसाल: कुत्तों के हमले से गंभीर रूप से घायल नीलगाय को कीचड़ से निकाला बाहर; प्राथमिक उपचार के बाद जंगल में छोड़ा

कौलेश्वरी धाम में बड़ा बदलाव: वर्षों बाद बहाल हुई नियमित बिजली; जगमगा उठा मां का दरबार, श्रद्धालुओं में खुशी की लहर

लाल आतंक के गढ़ में कानून का राज, जांबाज थाना प्रभारी को मिला सम्मान: आईजी ने प्रशस्ति पत्र देकर नवाजा

Leave a Comment