झारखण्ड/गुमला: श्री सर्वेश्वरी समूह के उन्नीस सूत्री कार्यक्रम के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महती योगदान दिये जाने के मूल भावना से अभिप्रेरित समूह की महिला संगठन द्वारा गुमला प्रखंड के तेलगांव ग्राम में परमपूज्य अघोरेश्वर महाप्रभू की पूजा अर्चना के पश्चात लगभग सत्तर फलदार एवं औषधीय पौधों का वितरण ग्रामवासियों के बीच किया गया। पौधा वितरण के पश्चात संगठन की नीता हरीतिमा द्वारा ग्रामीणों को पौधों को पोषित करने और इनके संरक्षण करने की विधि बताई गई। गायत्री महापात्र ने गांव के लोगों को पेड़ नहीं काटने की हिदायत देते हुए कहा कि पेड़ों के अंधाधुंध कटाई से पृथ्वी का पर्यावरण असंतुलित हो चुका है,जिसे बचाने की जिम्मेवारी हमारी है। महिला संगठन के पौधा वितरण कार्यक्रम में काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे तथा उपयोगी पौधा प्राप्त करते हुए उनमें हर्ष व्याप्त था। मौके पर महिला संगठन की लक्ष्मी कुमारी दास, ज्योति सिन्हा, रुक्मिणी सिंह, मधु सिन्हा, मीरा विश्वकर्मा, रोहिणी प्रसाद, लिपिका नंद, नीलम केसरी आदि उपस्थित थीं।
---Advertisement---
और पढ़ें

ब्लॉक परिसर में आम उत्सव-सह-बागवानी मेला आयोजित, बंजर जमीनों से किसानों की तकदीर बदल रही बिरसा हरित ग्राम योजना

लोहरदगा के ग्रेड-ए आम्रपाली आम का स्वाद पहुंचेगा दुबई और इटली,उपायुक्त ने डेढ़ मीट्रिक टन आम की खेप को दिखाई हरी झंडी

विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस: डालसा ने सदर प्रखंड और वृद्धाश्रम में चलाया विशेष जागरूकता अभियान

निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध जनजागरूकता बढ़ाने हेतु उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने जागरूकता रथ को दिखायी हरी झंडी

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत मत्स्य विभाग की योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा, लाभुकों के सत्यापन का निदेश













Total Users : 1021999
Total views : 2802372