झारखण्ड/गुमला: श्री सर्वेश्वरी समूह के उन्नीस सूत्री कार्यक्रम के तहत “घर घर बाड़ी घर घर पेड़, जीवन में हों खुशियां ढ़ेर” के संकल्प के साथ समूह की गुमला शाखा सदस्यों द्वारा सिसई प्रखंड के नागफेनी पोढ़ा गांव में भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर पूजा अर्चना, पौधरोपण तथा ग्रामीणों के साथ संवाद किया गया। प्रारंभ में आचार्य भोला नाथ दास के द्वारा ग्राम देवी तथा अघोरेश्वर महाप्रभू की पूजा के पश्चात ग्रामवासियों को समूह के कार्यवृत्त की जानकारी देते हुए उनके बीच अघोरेश्वर साहित्य का वितरण किया गया। समूह के आश्रम कुमार के द्वारा ग्राम देवी के अराधना के महात्म्य पर प्रकाश डालते हुए लोगों को नियमित रुप से पूजा पाठ करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ हीं उन्होंने पौधरोपण तथा पौधों के संरक्षण की बारीकियों पर व्याख्यान देते हुए उपयोगी जानकारी साझा की। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए समूह की गुमला शाखा के उपाध्यक्ष अजय प्रसाद द्वारा नशापान से होने वाले दुष्प्रभावों की व्याख्या करते हुए नशा से दूर रहने की नसीहत दी गयी तथा वरिष्ठ लोगों को शिक्षा के प्रति सचेष्ट करते हुए अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने की बात कही गयी। इस बीच ग्रामीणों के बीच पौधरोपण वितरण अभियान की शुरुआत रेड़वा पंचायत की मुखिया सुभानी देवी को पौधा प्रदान कर किया गया। ग्रामवासियों को आम, अमरुद, नीम सरीखे लगभग तीन सौ फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधे दिये गये। गांव में इस प्रकार के कार्यक्रम के आयोजन से ग्रामवासियों में हर्ष देखा गया।समूह की गुमला शाखा के मंत्री बिपिन कुमार सिन्हा द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। मौके पर समूह के अजय सिन्हा, संजय महापात्र, श्यामा कांत मिश्र, गौरीशंकर षाड़ंगी, नंद कुमार सिंह, केदार नाथ दास, बबलू गुप्ता, मनोज गुप्ता, विजय सिन्हा, अंजय सिन्हा, विजय केसरी, अभय गुप्ता, अशोक यादव, सुरेन्द्र सिंह, अशोक सिंह, प्रवीण गुप्ता, सागर उरांव आदि उपस्थित थे।
---Advertisement---
और पढ़ें

12 वर्षीय जुड़वां भाइयों के लापता होने पर पुलिस का बड़ा एक्शन: करण-अर्जुन को ढूंढने वाले को मिलेगा ₹50,000 का इनाम; पहले घोषित थी ₹11 हजार की राशि

भीषण सड़क हादसा: जियारत कर लौट रहे 5 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत; कार और ट्रक में हुई आमने-सामने की टक्कर

शोले फिल्म जैसा हाई-ड्रामा: शादी की जिद पर अड़ा आशिक एयरटेल के मोबाइल टावर पर चढ़ा; प्रेमिका के पहुंचते ही नीचे उतरा

















Total Users : 1020047
Total views : 2799607