Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

मंदिर परिसर के 50 साल पुरानी दीवार गिरी, 9 बच्चों की हुई दबकर दर्दनाक मौत, कई घायल

On: August 4, 2024 9:18 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल डेस्क
मध्य प्रदेश/सागर। मध्य प्रदेश के सागर में एक मंदिर की दीवार गिरने से उसके मलबे में दबकर नौ बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि कुछ बच्चे घायल हैं। जिनका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। प्रशासन के द्वारा घटनास्थल से मलबा को हटा दिया गया है। उपरोक्त जानकारी सागर के कलेक्टर दीपक आर्य ने दी है। सागर के जिला कलेक्टर दीपक आर्य ने बताया कि ढही दीवार के मलबे में बच्चे दब गए। कुछ बच्चे घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है, जबकि घटनास्थल से सारा मलबा हटा दिया गया है। घटना रविवार सुबह लगभग 8ः30 बजे की है। जब लगातार बारिश के कारण इमारत की नींव कमजोर हो गई। जिला कलेक्टर ने एएनआई को बताया कि यह घटना सुबह करीब 8.30 बजे हुई। दीवार बच्चों पर गिर गई, जिसके कारण 9 बच्चों की मौत हो गई और 2 का अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि दीवार गिरने से मरने वाले नौ बच्चों की उम्र 10 से 15 साल के बीच थी। जानकारी के मुताबितक, ये घटना रहली विधानसभा के सानौधा थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि शाहपुर के हरदौल मंदिर में शिवलिंग निर्माण और भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। जहां सुबह करीब 10 बजे पार्थिव शिवलिंग निर्माण कार्यक्रम चल रहा था। रविवार की छुट्टी होने के चलते शिवलिंग बनाने के लिए बच्चे भी पहुंचे थे। जिस जगह बच्चे बैठकर शिवलिंग बना रहे थे, तभी मंदिर परिसर के बगल वाली दीवार भरभराकर गिर गई। जिसमें कुछ बच्चे दब गए। जेसीबी से मलबा हटाकर शव और घायल बच्चों को बाहर निकाला गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

झारखंड विधानसभा में मुख्यमंत्री का बड़ा बयान— “हम मदद नहीं, अवसर देने वाली सरकार”

राज्यसभा से विदाई के दौरान भावुक हुए मल्लिकार्जुन खरगे, बोले— “राजनीति में कोई रिटायर नहीं होता”

बीआरसी में गुरु गोष्ठी आयोजित, शिक्षकों को नए सत्र के लिए दिए गए निर्देश

स्टीयरिंग सह मॉनिटरिंग कमिटी की बैठक, शिक्षा व पोषण व्यवस्था पर चर्चा

समाज कल्याण की योजनाओं की समीक्षा, उपायुक्त ने धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

रामनवमी महासमिति का गठन, बिनोद बने अध्यक्ष

दावत-ए-इफ्तार, राजद नेता ने दिया भाईचारे का संदेश

दो छात्रों ने नवोदय परीक्षा में लहराया परचम, द स्टडी जोन का बढ़ा मान

धान खरीद केंद्र का निरीक्षण, सीओ ने रजिस्टर जांच कर दिए निर्देश, पैक्स संचालन की पड़ताल, किसानों से भी की पूछताछ

थाना में शांति समिति की बैठक, रामनवमी-सरहुल-ईद पर भाईचारे का संदेश

रामनवमी, ईद और सरहुल को लेकर थाना में शांति समिति की बैठक

वन विभाग पर गंभीर आरोप, पेड़ बचाने के नाम पर पर्यावरण से खिलवाड़

Leave a Comment