Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

India Big Breking: सूरत कोर्ट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सुनाई 2 साल की सजा

On: March 24, 2023 11:53 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

सूरत कोर्ट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सुनाई 2 साल की सजा

गुजरातः कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सूरत कोर्ट ने मोदी सरनेम वाले बयान को लेकर दायर मानहानि के मामले में दोषी करार देते हुए 2 साल की सजा सुनाई है। राहुल गांधी ने कर्नाटक में 2019 लोकसभा चुनाव से पहले ये बयान दिया था। कोर्ट ने राहुल को 15000 रुपये के निजी मुचलके पर जमानत देते हुए सजा को 30 दिन के लिए सस्पेंड कर दिया। इस दौरान राहुल गांधी ऊपरी अदालत में सजा को चुनौती दे सकते हैं। कोर्ट ने अपने 170 पेज के फैसले में कहा है कि आरोपी खुद सांसद (संसद सदस्य) हैं और सुप्रीम कोर्ट की सलाह के बाद भी आचरण में कोई बदलाव नहीं आया।

चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट एचएच वर्मा ने कहा, शिकायतकर्ता ने गवाह के बयान, दस्तावेजी और इलेक्ट्रॉनिक सूबतों के आधार पर मामले को बिना किसी संदेह के साबित कर दिया है। कोर्ट ने कहा, शिकायत केवल इसलिए दर्ज नहीं की गई क्योंकि मोदी समाज या इससे जुड़े लोगों की मानहानि हुई, बल्कि इस वजह से कि शिकायतकर्ता ने शिकायत की, क्योंकि उन्हें इससे ठेस पहुंची है।

कोर्ट ने फैसल में कहा, आरोपी ने अपने भाषण में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके सरनेम को लेकर देश के आर्थिक अपराधी जैसे नीरव मोदी, ललित मोदी, मेहुल चौकसी और विजय माल्या से उनकी तुलना की. आरोपी यहां अपना भाषण रोक भी सकता था और इन्हीं लोगों की भाषण में चर्चा कर सकता था, लेकिन आरोपी ने इरादे के साथ मोदी सरनेम वाले वालों का अपमान करने के लिए अपने भाषण में कहा, श्सभी चोरों के सरनेम मोदी क्यों होते हैं।

कोर्ट की कार्यवाही के दौरान किसने क्या दी दलील?

कोर्ट की कार्यवाही 11 बजे शुरू हुई और जज ने राहुल को दोषी करार दिया। इसके बाद उनकी सजा पर बात हुई। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा, मैंने जो बोला, वो राजनेता के तौर पर बोला। मैं हमेशा देश में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाता रहा हूं। मेरा इरादा गलत नहीं था। राहुल के वकील ने जज से अपील की कि उनके बयान से किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। ऐसे में इस मामले में कम से कम सजा सुनाई जाए। जबकि शिकायतकर्ता पूर्णेश मोदी ने इस मामले में राहुल गांधी को अधिकतम सजा और जुर्माना देने की मांग की। शिकायतकर्ता की ओर से कहा गया कि राहुल गांधी सांसद हैं और इस तरह का आचरण अच्छा नहीं है।
दरअसल, राहुल गांधी ने कर्नाटक के कोलार में 13 अप्रैल 2019 को चुनावी रैली में कहा था कि नीरव मोदी, ललित मोदी, नरेंद्र मोदी का सरनेम कॉमन क्यों है? सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है? राहुल के इस बयान को लेकर बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री पूर्णेश मोदी ने उनके खिलाफ धारा 499, 500 के तहत आपराधिक मानहानि का केस दर्ज कराया था। अपनी शिकायत में बीजेपी विधायक ने आरोप लगाया था कि राहुल ने 2019 में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पूरे मोदी समुदाय को कथित रूप से यह कहकर बदनाम किया कि सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है? पूर्णेश भूपेंद्र पटेल सरकार के पहले कार्यकाल में मंत्री थे और दिसंबर में सूरत से फिर विधायक चुने गए हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

चौथे दिन बाद मृत युवक का शव अहमदाबाद से पहुंचा गांव, युक की उम्र लगभग 18 वर्ष बताई जा रही है, युवक की मौत प्रदेश में होना प्रशासन के पलायन रोकने के दावे की पोल खोल दी है

विमान हादसे में बचे विश्वास कुमार ने सुनाई चमत्कारिक बचाव की कहानी, कहा “मुझे खुद यकीन नहीं, मैं कैसे बच गया”

एयर इंडिया एआई-171 के मलबे से ब्लैक बॉक्स बरामद

जीत अदाणी की दिवा शाह से 7 को होगी शादी, जीत ने शुरू की मंगल सेवा, हर साल 500 दिव्यांग महिलाओं के शादी में 10 लाख रुपये की मदद का लिया संकल्प

4 साल का बच्चा एचएमपीवी संक्रमित, अब तक राज्य में कुल 6 मामले

मुख्य मंत्री हेमंत सोरेन ने लिया त्वरित संज्ञान, झारखण्ड की दुष्कर्म पीड़िता से गुजरात मिलने पहुंची मंत्री, पहुंचायी आर्थिक मदद, तैनात किये गये अधिकारी को पीड़िता को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश

पद्मकुंज फाउंडेशन के प्रदेश प्रभारी का गुजरात दौरा शुरु

प्रदेश गए युवक की ट्रेन में हुई मौत

गौतम अदाणी बने भारत के सबसे अमीर व्यक्ति, अंबानी को पछाड़ा, अदाणी की नेटवर्थ 11.6 लाख करोड़ रुपये, 2024 हुरुन इंडिया रिच लिस्ट का दावा

जबलपुर व दिल्ली के बाद राजकोट एयरपोर्ट में हादसा, भारी बारिश से टूटकर गिरी कैनोपी

अहमदाबाद में पीएम नरेंद्र मोदी मतदान के बाद लोगों से मिले, कहा मैं यहां हमेशा मतदान करता हूं

पीएम नरेंद्र मोदी अहमदाबाद में 7 को करेंगे मतदान, देश के 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 93 लोकसभा सीटों पर हो रही वोटिंग

Leave a Comment