Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

छत्तीसगढ़ के सीएम बिष्णु देव साय ने लोहरदगा प्रत्याशी समीर उरांव के पक्ष में की चुनावी सभा

On: May 10, 2024 11:54 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

कहा कांग्रेसी मंत्री के नौकर के यहां लूट के 35 करोड़ हमारे पुरखों ने इतनी बड़ी रकम कभी देखा तक नहीं, लेकिन झारखण्ड के गरीबों को लूटा है गठबंधन की कांग्रेस झामुमो सरकार ने

न्यूज स्केल संवाददात, अजय शर्मा
गुमला(झारखंड)ः गुमला जिले के चौनपुर अनुमंडल क्षेत्र के छतरपुर में हजारों की संख्या में उपस्थित ग्रामीणों की एकत्रित भीड़ को पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बिष्णु देव साय ने लोहरदगा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी समीर उरांव को लेकर चुनावी सभा की। मौके पर जशपुर विधायक सहित भाजपा सांसद सुदर्शन भगत पूर्व विधायक कमलेश उरांव पूर्व विधायक शिव शंकर उरांव की उपस्थिति रही इस मौके पर मंच से वक्ताओं ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को अबकी बार 400 पार के साथ तीसरी बार सत्ता में पुनः लाने के लिए कमल का बटन दबाकर लोहरदगा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी समीर उरांव को भारी बहुमत से विजय बनावे और मंच से लोगों को कहा गया कि जनता देख रही है कि झारखण्ड में गठबंधन सरकार जिसमें हेमंत सोरेन जहां भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बंद है वहीं कांग्रेस के मंत्री आलमगीर आलम के नौकर के यहां से करोड़ों रुपए ईडी द्वारा बरामदगी उनकी भ्रष्टाचार को सामने ला दी है ऐसे भ्रष्टाचार में लिप्त कांग्रेसी नेताओं को सिर्फ झारखण्ड में ही नहीं बल्कि देश भर में जनता उनकी छुट्टी कर देगी।

वहीं मुख्य वक्ता छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बिष्णु देव साय ने लोहरदगा आदिवासी बहुल क्षेत्र छतरपुर के लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि आदिवासियों का विरोधी राजनीतिक पार्टी कोई है तो वह है कांग्रेस पार्टी देश की आजादी के समय से गरीबों एवं आदिवासी समाज को ठगने और लूटने का काम कांग्रेस ने किया है उन्होंने कहा कि झारखंड और छत्तीसगढ़ एक साथ अलग राज्य भी भाजपा ने बनाया पर आज आप देख सकते हैं कि आज झारखण्ड में जिस तरह से भ्रष्टाचार सामने आ रहा है और इसलिए छत्तीसगढ़ राज्य की तरक्की झारखण्ड से बहुत आगे है उन्होंने कहा कि आदिवासियों को लेकर एवं सबका साथ सबका विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी काम कर रहे हैं और इस लोकसभा चुनाव में आप भी अपने वोट भाजपा के कमल छाप में बटन दबाकर लोहरदगा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी समीर उरांव को चुनावी मैदान में विजय दिलाने का काम करें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जंगल में दस्तावेजों का अंबार: भारी मात्रा में वोटर, एटीएम और पैन कार्ड मिलने से हड़कंप!

विशेष मतदाता पुनरीक्षण को लेकर बीएलओ और सुपरवाइजरों को दिया गया प्रशिक्षण

JMM युवा मोर्चा की नई प्रखंड कमेटी का गठन; मिथिलेश बने अध्यक्ष, रजनीश को मिली सचिव की कमान!

मुख्य मार्ग: खोटाही पुल बना मौत का फांस, सड़क पर बने जानलेवा गड्ढे दे रहे दुर्घटना को आमंत्रण!

झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक ने बांटे 8 लाख के बीमा चेक; वित्तीय साक्षरता शिविर में फर्जीवाड़े से बचने के सिखाए गुर!

कोल परिवहन में अब 2 ड्राइवर अनिवार्य, 6 घंटे से अधिक परिचालन पर SDO का सख्त निर्देश!

डीसी के आदेशों को ठेंगा दिखा रहे मयूरहंड के शिक्षक! मुख्यालय छोड़ हजारीबाग से कर रहे अप-डाउन

पुलिस का ऑपरेशन क्लीन: 20.40 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ केरेडारी का युवक गिरफ्तार!

भंडरा: एक घंटे की बारिश और थम गई मुख्य बाजार की रफ्तार, सड़क बनी दरिया, छात्र और राहगीर बेहाल

लोहरदगा जिला स्थापना दिवस के अवसर पर 17 मई को आयोजित होगा विकास मेला

कल्याण अस्पताल में मेगा स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 214 मरीजों की हुई निशुल्क जांच

साप्ताहिक हाट में कोल वाहनों का तांडव, घंटों लगा रहा महाजाम; बाजार में मची अफरा-तफरी!

Leave a Comment