न्यूज स्केल संवाददाता
चतरा। 04 चतरा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए 26 अप्रैल से 3 मई 2024 तक नाम निर्देशन की तिथि निर्धारित थी। जिसमें कुल 31 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष दाखिल किया था। शनिवार को नाम निर्देशन पत्र की स्क्रूटनी हुई। जिसमें 23 प्रत्याशियों का नाम निर्देशन पत्र वैद्य पाया गया। वहीं 08 प्रत्याशियों का त्रुटिपूर्ण रहने के कारण नाम निर्देशन पत्र रद्द किया गया। नाम निर्देशन पत्र सीताराम सिंह, रूपेश उरांव, नब्बू भुइयां, अनुज कुमार, उमेश गंझु, राजेश कुमार सिंह, सुचित्रा सिन्हा, अशेष सिंह का रद्द हुआ है। ऐसे में अब अर्जुन दांगी (सीपीआई), काली चरण सिंह (भारतीय जनता पार्टी), दीपक कुमार गुप्ता (स्वतंत्र), डॉ. अभिषेक कुमार सिंह (निर्दलीय), केएन त्रिपाठी कांग्रेस, जय प्रकाश सिंह भोगता (निर्दलीय) व नागमणी (बहुजन समाज पार्टी) सहीत कुल 23 प्रत्याशी बचे हैं। अब नाम वापसी का समय बचा है। उसके बाद तय हो जाएगा की कितने प्रत्याशी इस बार चुनाव मैदान में रहेंगे।