न्यूज स्केल संवाददाता
पत्थलगडा(चतरा)। भारतीय जनता पार्टी पत्थलगडा मंडल की बैठक गांधी चौक स्थित नरेश दांगी के घर में हुई। जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सतीश दांगी व संचालन बिरोचन गिरी ने किया। बैठक में विशेष रूप से पत्थलगडा मंडल प्रभारी सुजीत भारती व लखन दांगी उपस्थित थे। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह के पक्ष में सभी बूथों पर ज्यादा से ज्यादा मतदान करने पर चर्चा करते हुए रणनीति बनाई गई। कार्यकर्ताओं ने भी सभी बूथों पर भारी मतदान कराने के लिए संकल्पित हुए। इस दौरान दो दिन पूर्व उत्तरप्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुवे राजद के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अंबिका यादव व कांग्रेस महासचिव संदीप कुमार सिंह को मंडल अध्यक्ष सतीश दांगी व मंडल प्रभारियों के द्वारा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। बैठक में मंडल के पांच पंचायत शक्ति केन्द्र के संयोजक, सह संयोजक, बूथ अध्यक्षों के साथ गिरधारी राणा, तिर्थनाथ दांगी, जितनारायण दांगी, अरविंद ठाकुर, तिलेश्वर राणा, अमित तिवारी, मनीष सिंह, कुसुमलता कुशवाहा, प्रमिला देवी, मंजू देवी, बीरबल दांगी, कृष्णा साव, सुख सागर राणा, महावीर प्रसाद, भुनेश्वर प्रसाद, आदित्या राणा, सुधीर ठाकुर आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
पूर्व राजद प्रखंड अध्यक्ष अंबिका यादव व कांग्रेस प्रखंड महासचिव संदीप सिंह भाजपा में हुए शामिल

By newsscale
On: May 4, 2024 11:33 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now



















Total Users : 959744
Total views : 2718710