Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

17 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पत्थलगड़ा का युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

On: April 29, 2024 8:32 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
हजारीबाग। हजारीबाग के कोर्रा थाना क्षेत्र से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 17 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया है। उपरोक्त जानकारी सदर एसडीपीओ कुमार शिवाशीष ने देते हुए बताया कि एसपी अरविंद कुमार सिंह को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि चतरा से एक युवक स्पैलन्डर मोटरसाईकिल जेएच13एच 0685 से कोर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत सियारी चौक के समीप ब्राउन शुगर की बिक्री करने के उद्देश्य से आ रहा है। सूचना के आलोक में एक छापामारी दल का गठन किया गया और छापेमारी दल उक्त चौक पर गुप्त रुप से निगरानी रखने लगी। निगरानी के क्रम में एक संदिग्ध युवक को पुलिस कर्मियों ने पकड़ लिया। उक्त व्यक्ति के पास से एक सफेद रंग के प्लास्टिक में नशीली मादक पदार्थ ब्राउन शुगर करीब 17 ग्राम बरामद हुआ। जो छोटी बड़ी पुड़िया एवं प्लास्टिक में भरा हुआ था। पुछने पर उसने अपना नाम चतरा जिला के पत्थलगड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत्त नावाडीह निवासी लक्ष्मण कुमार बताया। उसने अपने बयान में कहा है कि वह चतरा के विभिन्न डीलरो से ब्राउन शुगर को खरीद कर हजारीबाग शहर के छात्रों एवं युवाओं को ऊंचे दामों पर बिक्री करता है। पुलिस ने बरामद अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर, मोबाइल एवं मोटरसाईकिल को विधिवत जप्त करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत कोर्रा थाना कांड संख्या 64/2024 दर्ज कर गिरफ्तार युवक को जेल भेज दिया गया है। छापामारी दल में एसडीपीओ के साथ थाना प्रभारी कोर्रा समशेर बहादुर, पुलिस अवर निरीक्षक गौतम उरांव, संतोष कुमार, एएसआई मनोज कुमार, हवलदार मुन्द्रिका प्रसाद, आरक्षी विकाश कुमार सिंह, हिरामन ठाकुर, चालक चंदन शर्मा आदि शामिल थे।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, एक गंभीर

उपायुक्त ने सेंट्रलाइज्ड किचेन एवं डायट का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के दिए निर्देश

जीमा डेयरी यूनिट में उत्पादन डेढ़ माह के अंदर प्रारंभ करें : संदीप कुमार मीना

उपायुक्त ने दीदी कैफे का किया निरीक्षण, संचालन व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए निर्देश

आंगनबाड़ी केंद्र एवं स्वास्थ्य सेवाओं का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, आभा कार्ड निर्माण और स्वास्थ्य जांच पर दिया जोर

कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय कुडू का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, साफ-सफाई व्यवस्था सुदृढ करने का निदेश

मतदाता सूची मैपिंग कार्य में तेजी लाने का निर्देश, समीक्षा बैठक आयोजित*

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कुडू में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के दिए निर्देश* -उपायुक्त संदीप कुमार मीना

उपायुक्त ने किया कृषक पाठशाला कुडू का निरीक्षण, मॉडल फार्म विकसित करने के दिए निर्देश

सर तन से जुदा धमकी वाले वायरल वीडियो से मंचा हड़कंप: कोयला वर्चस्व के खेल में जनप्रतिनिधि पर लगा संगीन आरोप; थाना प्रभारी पर एफआईआर न दर्ज करने का दावा

शराबी का हाई वोल्टेज ड्रामा: घर वालों ने शराब के लिए नहीं दिए पैसे, तो 33 हजार केवीए बिजली टावर पर जा चढ़ा; सांसें अटकीं

विकास मॉडल को देखने पहुंचे बिहार के 40 मुखिया: मनरेगा पार्क, सरसों तेल यूनिट और जेंडर रिसोर्स सेंटर का किया निरीक्षण; झारखंड की योजनाओं को सराहा

Leave a Comment