अवैध बालू लोड एक ट्रैक्टर पुलिस ने किया जब्त

newsscale
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
पत्थलगड़ा(चतरा)। पत्थलगड़ा थाना क्षेत्र के सिंघानी पंचायत अंतर्गत बलथरवा से शनिवार को अवैध बालू लोड कर जा रहे एक ट्रैक्टर को पुलिस ने जब्त किया है। थाना प्रभारी आलोक रंजन चौधरी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि परसोनिया नदी से अवैध बालू लोड़ कर बाहर ले जाया जा रहा है। सूचना का सत्यापन करते हुए छापेमारी टीम में शामिल एसआई अरविंद रविदास उपरोक्त ट्रैक्टर को बलथरवा के पास से जब्त किया। जबकी पुलिस को देख ट्रैक्टर छोड़ चालक मौके से फरार हो गया। वहीं ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लाकर अग्रेसर कार्रवाई के लिए पत्थलगडा बीडीओ सह सीओ को आवेदन दिया गया है। ज्ञात हो कि अवैध बालू खनन के विरुद्ध पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *