Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

भीषण गर्मी को देखते हुए झारखंड में बदली स्कूलों की समय सारणी

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल डेस्क
रांची। झारखंड में पड़ रहे भीषण गर्मी को देखते विद्यालयों के संचालन का समय सरकार ने निर्धारित कर दिया है। शनिवार को इस संबंध में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि सभी कोटि के सरकारी, गैर-सरकारी, सहायता प्राप्त-गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं सभी निजी स्कूलों में केजी से लेकर आठवीं तक की कक्षाएं सुबह सात से 11ः30 बजे तक ही चलेंगी। वहीं कक्षा नौ एवं इससे ऊपर की कक्षाएं सात बजे से 12ः00 बजे तक संचालित की जाएंगी। इस अवधि में प्रार्थना सभा या खेलकूद एवं अन्य गतिविधियां धूप में संचालित नहीं की जाएंगी। हालांकि मिड डे मील का संचालन जारी रहेगा। इस अवधि में बच्चों की पढ़ाई में होने वाली क्षति की भरपाई के संबंध में अलग से फैसला लेते हुए संसूचित किया जायेगा। आदेश 22 अप्रैल से अगले आदेश तक जारी रहेगा। शनिवार को सरकार के प्रभारी सचिव उमा शंकर सिंह ने उक्त आदेश जारी किये हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment