
न्यूज स्केल संवाददाता
गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड में निवास कर रहे कान्यकुब्ज ज्योतिषी ब्राह्मण समाज के लोगों से मिलने समाज के जिलाध्यक्ष संजय पांडेय शुक्रवार को पहुंचे। जहां प्रखंड निवासी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य यदुनंदन पांडेय, प्रदेश मीडिया प्रभारी भूपेंद्र पांडेय से प्रखंड के समस्याओं से अवगत हुए एवं कई जानकारियां जुटाई। लोगों को एकजुट करने की बातें कहीं। प्रखंड के विभिन्न गांव में असहाय ब्राह्मणों की मदद करने की बात कही। इसके अलावे अन्य विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की गई। मौके पर मनोज पांडेय, दामोदर पांडेय, गंगाधर शास्त्री व अन्य ब्राह्मण उपस्थित थे।