न्यूज स्केल संवाददाता
हंटरगंज(चतरा)। इंडिया गठबंधन के चतरा लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर हंटरगंज प्रखंड पहुंचे। इस दौरान इंडिया गठबंधन से जुड़े कार्यकर्ताओं प्रत्याशी श्री त्रिपाठी का भव्य स्वागत किया। साथ कार्यकर्ताओ ने बैठक कर गठबंधन को मजबूती देने पर जोर दिया। बैठक में हंटरगंज प्रखंड के कई पंचायतों केे मुखिया, पंचायत समिति और पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओ से अपील किया गया कि अपना भरपूर सहयोग दें और श्री त्रिपाठी को भारी मतों से विजय बनाने का कार्य करे। वहीं श्री त्रिपाठी ने कहा कि चतरा में गठबंधन के सहयोग से ही बदलाव लाने का कार्य संभव है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को प्रखंड स्तर पर कमिटी का विस्तार करने की बात कही और अपनी जिम्मेवारी समझते हुए सहयोग देने के लिए प्रेरित किया। साथ ही कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामीणों को भी आश्वासत किया की चतरा लोकसभा सीट से विजय होने के उपरांत चतरा की रूप रेखा बदलनें का कार्य करेंगे।