Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

खरवार भोगता समाज विकास संघ ने मनाया नीलांबर पीतांबर शहीद दिवस।

On: March 28, 2024 5:44 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज़ स्केल ब्यूरो आशीष यादव

नीलांबर पीतांबर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया कार्यक्रम का शुरुआत

मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए हर्ष अजमेरा

हजारीबाग – बुधवार को खरवार भोक्ता समाज विकास संघ के द्वारा शहर के नीलांबर पीतांबर चौक के समीप स्थित न्यू स्टेडियम में नीलांबर पीतांबर का शहीद दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बालदेव गंझू ने की। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी हर्ष अजमेरा एवं करण जायसवाल के साथ ही संघ के कई पदाधिकारी मंचासीन हुए। वहीं इस कार्यक्रम में जे०पी० पटेल भी मौके पर पहुंचे। कार्यक्रम की शुरुआत संघ के गणमान्य लोगों द्वारा नीलांबर पीतांबर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। तत्पश्चात दीप प्रज्वलन कर अतिथियों को बुके देकर स्वागत किया गया। अपने अध्यक्षीय भाषण में बालदेव गझू ने शहीद नीलांबर पीतांबर के जीवन वृत्त पर प्रकाश डालते हुए आज के युवाओं को उनसे सीख लेते हुए राष्ट्र निर्माण में सहयोग देना चाहिए।अपने संबोधन में समाजसेवी हर्ष अजमेरा ने शहीदों को नमन करते हुए उनकी वीरता की प्रशंसा की। कहा कि जब भी स्वतंत्रता संघर्ष की चर्चा होगी, नीलांबर पीतांबर की शहादत स्वर्णाक्षरों में लिखी जाएगी। कार्यक्रम को अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम में सचिव खुलेश्वर कुमार भोक्ता, कोषाध्यक्ष विजय सिंह भोक्ता, गौतम गंझु, धनराज सिंह भोक्ता, मालती देवी, बबिता देवी समेत सैकड़ों की संख्या में भोगता समाज के लोग मौजूद थें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बदले की खौफनाक दास्तान: बहन की मौत का शक, साले ने जीजा को किया अगवा, जंगल में ले जाकर कर दी हत्या!

जल जीवन मिशन में कमीशनखोरी का आरोप: पानी के लिए सिर पर घड़ा लेकर सड़क पर उतरेगी BJP, 6 मई से बड़ा आंदोलन!

पत्रकार पर हमला… 48 घंटे में गिरफ्तारी नहीं तो होगा बड़ा कदम!

भक्ति में डूबा पुंडरा गांव, सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य समापन

महिला सुरक्षा को लेकर जागरूकता की मुहिम तेज

सरकारी चापानल पर ताला, ग्रामीणों को पानी के लिए भटकना पड़ा

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.5 किलो अफीम के साथ युवक दबोचा

पशु मेला 2026-27 की डाक संपन्न, दामोदर गोप को मिली जिम्मेदारी

पेड़ के नीचे पढ़ने को मजबूर नन्हे छात्र, स्कूल की व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, कमरे खाली फिर भी बाहर क्लास, खेल-कंप्यूटर सामग्री लौटाने का आरोप—जांच के आदेश

हेमन्त कैबिनेट के बड़े फैसले: रांची को 2 नए फ्लाईओवर की सौगात, Google के साथ करार और JTET 2026 नियमावली पास!

अस्मिता सिटी लीग 2026’ में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दम, विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं सफलतापूर्वक संपन्न

किशोरियों को लगाया गया HPV वैक्सीन

Leave a Comment