Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Giddhaur/Chatra: डीजे के धुन हुई कम तो महिलाएं भी ढोलक झाल व करताल के साथ जमकर खेली होली

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

डीजे के धुन हुई कम तो महिलाएं भी ढोलक झाल व करताल के साथ जमकर खेली होली

गिद्धौर(चतरा)ः गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय के साथ विभिन्न पंचायतों में रंगों का त्योहार बुधवार को शांति पूर्ण सम्पन्न हो गया। होली को लेकर महिला, पुरुष व युवक-युवतियों में उत्साह चरम पर था। मंगलवार के सुबह होलिका दहन पौराणिक परंपरा के साथ संपन्न हुई। इस बार डीजे की धुन कम हुई तो महिलाएं ढोलक, झाल, करताल के साथ जमकर होली खेलती दिखीं। वही बुधवार की सुबह से ही युवक व बुड्ढे जवान टोली बनाकर ढोलक, झाल, मंजीरा व तासा पर जमकर थिरके। इस दौरान लोग एक दूसरे के घर जाकर पकवान खा कर व रंग-गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की बधाई दी। साथ ही एक तरफ स्वस्छ भारत मिशन की साफ सफाई की टोली भी नजर आयी। गुरुवार को भी गिद्धौर में परंपरागत तरीके से होली का त्योहार मनाया गया। शांतिपूर्ण होली व शब ए बारात का त्योहार संपन्न होने पर बीडीओ संजीत कुमार सिंह, अंचल अधिकारी जय शंकर पाठक, थाना प्रभारी मनोज कुमार पाल, मुखिया निर्मला देवी, सरिता देवी, बेबी देवी, जगदीश यादव, डेगन गंझू ने आम लोगों के प्रति आभार प्रकट किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment