Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Mayurhand/Chatra: प्रखंड कार्यालय में होली मिलन समारोह का आयोजन

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

प्रखंड कार्यालय में होली मिलन समारोह का आयोजन

मयूरहंड(चतरा)। सोमवार को मयूरहंड प्रखंड कार्यालय सभागार में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य रुप से समाजसेवी संजय कुमार सिंह उपस्थित थे। इस दौरान बुराई पर अच्छाई की जीत को लेकर हर्षाेल्लास के साथ गुलाल लगा एक दूसरे से गले मिलकर होली की अग्रिम बधाई दी। कार्यक्रम में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी राजीव रंजन कुमार सिंह ने उपस्थित गणमान्य अतिथियों, प्रखंड सह अंचल कर्मियों, मनरेगा कर्मियों व क्षेत्रवासियों से शांति पूर्वक होली पर्व मनाने की अपील की। कार्यक्रम की शुरुआत गुलाल लगाकर किया गया। मौके पर अंचल निरीक्षक सर्वेश सिंह, राजस्व उप निरीक्षक कृष्णा दांगी, पंचायत सचिव सतीश कुमार मिश्रा, चंदन कुमार, रोजगार सेवक दयानंद राणा, रूपेश सिंह समेत सभी बिएफ्टी कर्मी समेत कई गणमान्य लोग शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment