न्यूज स्केल संवाददात
चतरा। जिला अधिवक्ता संघ की तैयारीयां तेज हो चुकी है। चुनाव को लेकर जिले के व्यवहार न्यायालय में कार्यरत सभी अधिवक्ताओं ने अपनी भागीदारी को लेकर तैयारी करने के साथ संघ के विभिन्न पदों पर चुनाव लड़ने के लिए नामांकन कर रहे हैं। आगामी 16 मार्च को संघ का चुनाव होना है। जिसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष, उपकोषाध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्य के पद पर चुनाव कराए जाएंगे। चुनाव में अपना भाग्य आजमाने को लेकर उम्मीदवारों ने भी नामांकन शुरू कर दिया है। संघ के अध्यक्ष पद के लिए दुखी प्रसाद, राजेंद्र कुमार और रमेश जायसवाल सहित चार लोगों ने नामांकन किया है। जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए सत्येंद्र कुमार सिंह, जमाल अहमद और अरविंद कुमार सिंह ने नामांकन किया है। इसके अलावा महासचिव के लिए आशुतोष कुमा, सुबोध कुमार मिश्रा और मुरली मनोहर मिश्रा ने नामांकन किया है। वहीं संयुक्त सचिव के पद के लिए राजीव कुमार श्रीवास्तव, कामेश्वर प्रसाद, प्रमोद शर्मा, अमर कुमार और मोहम्मद आलमगीर ने नामांकन किया है। कोषाध्यक्ष और उपकोषाध्यक्ष के लिए रवि कुमार, गणेश पंडित और समर संकल्प ने नामांकन किया है। इसके साथ ही कार्यकारिणी सदस्य के लिए 9 लोगों ने नामांकन किया है। महासचिव पद पर नामांकन करने वाले सुबोध मिश्रा ने बताया कि अधिवक्ता हित के लिए लंबित कार्यों को पूरा करना हमारी प्राथमिकता होगी।
जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव को लेकर उम्मीदवारों ने किया नामांकन
WhatsApp Group
Join Now
Leave a comment








