ऑल इंडिया मोमिन कांफ्रेंस की मयूरहंड प्रखंड इकाई गठित, प्रखंड अध्यक्ष बने मोहमद मनीर
मयूरहंड(चतरा)। रविवार को मयूरहंड प्रखंड मुख्यालय में मोमिन कॉन्फ्रेंस की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष निसार अंसारी व संचालन बीस सूत्री सदस्य मोहमद जमील अख्तर ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में प्रदेश महासचिव मोहमद इकबाल अंसारी व मुस्लिम अंसारी उपस्थित थे। इस दौरान कॉन्फ्रेंस को सशक्त व सुसंगठित बनाने तथा क्षेत्र में अमन चौन के साथ सामाजिक समरसता बनाए रखने, समाज को शिक्षा से जोड़ने, समाज में फैल रहे कुरीतियों जैसे शराब मुक्त समाज का निर्माण करने, दहेज मुक्त विवाह संपन्न करवाने का निर्णय लिया गया। वहीं सर्वसम्मति से प्रखंड अध्यक्ष मोहमद मनीर आजाद, कार्यकारी अध्यक्ष मोहम्मद आबिद परवेज, उपाध्यक्ष बेलखोरी निवासी मोहमद मोबारक अंसारी, सचिव वशिम अकरम, संयुक्त सचिव मोहम्मद फैज रजा, कोषाध्यक्ष मोहम्मद मुख्तार अंसारी, मीडिया प्रभारी डॉक्टर मुबारक अंसारी व जिला मीडिया प्रभारी समसुद अंसारी को चयनित किया गया। साथ ही प्रखंड कार्यकारणी सदस्य के लिए मोहम्मद हदीस अंसारी, इस्माईल अंसारी, अजहर अंसारी, मोहमद ताहिर अंसारी, मोबारक हुसैन को चुना गया। मौके पर मुख्य रूप से डॉक्टर मुबारक अंसारी, जिला उपाध्यक्ष मकसूद अंसारी, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रियाज अंसारी, मकसूद अंसारी, रियाज अंसारी, रुस्तम अंसारी आदि मौजूद थे।

















Total Users : 1154354
Total views : 2982157