झारखण्ड /गुमला जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार गुमला संजय कुमार चंधरियावी के निर्देशानुसार विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव निर्मला बरला के द्वारा पीएलवीयों के साथ मासिक बैठक किया गया जिसमें सचिव ने पीएलवीयों को अपने-अपने क्षेत्र पर मन लगाकर कार्य करने को कहा जिससे गरीब, असहाय वर्गों को लाभ दिलाया जा सके ।उन्होंने कहा कि प्रखंड , थाना, बाल कल्याण समिति आदि जगहों पर आपको सेवा के लिए लगाया गया है। आप लोगों को सरकार की योजना बेटी बचाओ बेटी पढाओ, महिला सशक्तिकरण ,वाहन दुर्घटना, डायन बिसाही प्रतिषेध अधिनियम, साइबर क्राइम ,बच्चों से संबंधित कानून आदि की जानकारी दें। स्कूलों में लीगल लिटरेसी क्लास का आयोजन कर बच्चों को मूल अधिकार एवं कर्तव्य तथा अन्य कानूनी जानकारी दें। गरीब असहाय लोगों का ब्लॉक ,थाना आदि जगहों पर मदद करें, उसके कार्य संबंधित पदाधिकारी से मिलकर उनका कार्य करने में उनका मदद करें ।जरूरत पड़ने पर डीएलएसए में आवेदन दें ताकि हम भी उनका मदद कर सकें। मानव तस्करी, बाल विवाह पर भी नजर रखें समाज को इसके लिए जागरूक करें।स्थाई लोक अदालत के सदस्य शंभू सिंह ने कहा कि लोगों को अस्थाई लोक अदालत के बारे में भी पीएलवी अवगत कारवें ताकि लोग अपना मामला हमारे कोर्ट में निशुल्क दर्ज कर सके और अपने मामले का निपटारा तुरंत करा सके जिसमें समय और पैसे की बचत होती है। उन्होंने कहा कि पीएलवी डीएलएसए का महत्वपूर्ण पाठ है जो लोगों को न्याय दिलाने हक दिलाने में अहम भूमिका निभाते हैं ।बैठक में मुख्य रूप से डीएलएसए कर्मचारी प्रकाश पांडे, पीएलवी मंगलेश्वर उरांव ,दीपक कुमार ,नीलम लकड़ा ,अमृता कुमारी ,बुकसाय उंराव, लक्ष्मण मोची, विष्णु रौतीया ,घुरना नायक, सोमनाथ उरांव आदि उपस्थित थे।
*विधिक सेवा प्राधिकार सचिव ने पीएलवीयों संग मासिक बैठक आयोजित हुई
By Ajay Sharma
On: February 23, 2024 4:06 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now




















Total Users : 960181
Total views : 2719305