Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने इटखोरी थाना का किया घेराव, विरोध में भद्रकाली मंदिर की सभी दूकानें रही बंद

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
चतरा/इटखोरी। इटखोरी थाना क्षेत्र में बीते रात दो गुटों में हुई मारपीट की घटना में घायल युवक की मौत इलाज के दौरान रिम्स में हो गई। वहीं घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने थाना का घेराव किया और थाना प्रभारी पर हत्यारोपियों को बचाने का आरोप लगाया। ग्रामीण थाना प्रभारी से हत्यारोपियों को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी मुख्यालय रोहित रजवार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि एक भी नामजद अभियुक्त बख्शे नहीं जाएंगे। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। तब जाकर ग्रामीण थाना से हटे। ज्ञात हो कि मृतक मिथलेश दांगी इटखोरी थाना क्षेत्र के नगर गांव का रहने वाला था। जिसका भाई पवन दांगी भद्रकाली मंदिर परिसर में फूल प्रसाद का स्टॉल लगाता है। मिथलेश को गांव के क़रीब एक दर्जन युवकों ने मामूली बात पर घर में घुसकर जमकर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। जिसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से आक्रोशित फुल-प्रसाद के दुकानदारों ने अपनी दुकानों को बंद कर दिया। फल प्रसाद की दुकान बंद हो रहने के कारण मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए आने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment