न्यूज स्केल संवाददाता
मयूरहंड(चतरा)। मयूरहंड प्रखंड क्षेत्र के कदगावांकला पंचायत के मुखिया अशोक कुमार भुईयां ने मनरेगा कार्याे में शिथिलता बरतने को लेकर जई व कम्प्यूटर ऑप्परेटर के खिलाफ डीडीसी व बीडीओ से शिकायत की है। मुखिया ने लिखित शिकायत में बताया है कि मनरेगा जई उमेश कुमार व कम्प्यूटर ऑपरेटर पंकज कुमार द्वारा समय से अपने दायित्वों का निर्वाहन नहीं किया जा रहा है। जिससे मनरेगा मजदूरों को समय से रोजगार व भुगतान नहीं मिल पा रहा है। परिणाम स्वरुप मनरेगा मजदूर रोजगार के अभाव में पलायन करने को मजबूर हैं। मुखिया ने वरीय अधिकारियों से सप्ताह में कम से कम दो दिन पंचायत सचिवालय में जई को पदस्थापित करने की मांग की है, ताकि मनरेगा कार्याे में तेजी लाकर समय से मजदूरों को रोजगार मुहैया कराया ज सके। मुखिया ने बताया की 12 फरवरी को हीं बीडीओ साकेत कुमार सिन्हा से उक्त मनरेगा कर्मियों की शिकायत की है। पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाया है। जिससे मनरेगा जैसी महत्वाकांक्षी योजना पंचायत क्षेत्र में संचालित नहीं होने से मजदूरों को रोजगार मुहैया नहीं हो पा रहा है।
मनरेगा जई व कम्प्यूटर ऑपरेटर पर कार्य में शिथिलता बरतने का मुखिया ने लगाया आरोप, डीडीसी व बीडीओ से लिखित शिकायत कर की कार्रवाई की मांग

By newsscale
On: February 22, 2024 10:39 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now


















Total Users : 1083144
Total views : 2887772