Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोसत्व 2024 के दूसरे दिन देश के जाने माने व स्थानीय कलाकारों ने बांधा समा, कलाकारो को मोमेंटो व शॉल देकर किया गया सम्मानित

On: February 21, 2024 11:37 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

विनोद राठौर के संगीत पर दर्शक ने लगाया ठुमका, दर्शकों ने मोबाइल फ्लैश लाइट जलाकर कलाकारों का किया स्वागत, अधिकारियों के स्थानांतरण दौर के बीच जिला प्रशासन ने 19, 20 फरवरी के कार्यक्रम को बनाया सफल

न्यूज स्केल संवाददाता
चतरा/इटखोरी। तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव 2024 के दूसरे दिन 20 फरवरी के देर शाम देश के जाने माने कलाकार और स्थानीय कलाकार द्वार नृत्य, ग़जल, सूफी, संगीत, समेत अन्य ने कार्यक्रम क्रमवार प्रस्तुत किया गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत कलाकारों ने अपने कला की प्रस्तुति से समा बांधा और लोगों का खूब मनोरंजन किया। कलाकारो में शुसिल महतो एवं लखीराम नायक ग्रुप छउ नृत्य, शालिनी दुबे एवं ग्रुप गायन, साक्षी प्रिया दुबे एवं समूह संस्कृतिक कार्यक्रम, किस्सू राहुल एवं ग्रुप ग्रुप डांस, रोहित आर के एंड ग्रुप झालिवुड सांग व डांस, बिनोद राठौर एवं ग्रुप बॉलीवुड संगीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंत में सांसद चतरा लोकसभा क्षेत्र सुनील कुमार सिंह, विधायक सिमरिया विधानसभा किशुन दास, उपायुक्त अबु इमरान, पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन द्वारा सभी कलाकारों को मोमेंटो व शॉल देकर सम्मानित किया गया।

ज्ञात हो कि राजकीय इटखोरी महोत्सव से पूर्व जिले के लगभग अधिकारी, पदाधिकारी का स्थानांतरण हो चुका है और भव्य महोत्सव आयोजन को सफल बनाना जिला प्रशासन के लिए बहुत बड़ी चुनौती थी लेकिन फिर भी जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के एक-एक अधिकारी ने दिन रात मेहनत कर 19, 20 फरवरी के आयोजन को सफलतापूर्वक सफल बनाया।

कलाकारों के समय सारणी में किया गया बदलाव

महोत्सव के तीसरे दिन 21 फरवरी के अंतिम दिन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला व पुलिस प्रशासन पूरी तरह तैयार रह। तीसरे दिन के कार्यक्रम में बीएसएफ हजारीबाग 6 बजे संध्या से 6ः30 संध्या तक, सिमरन साह एवं ग्रुप 6ः30 बजे संध्या से 7 बजे रात्रि तक, प्रकाश कुमार एवं ग्रुप 7 बजे रात्रि से 7ः30 बजे रात्रि तक, रजत आनंद एवं ग्रुप 70ः30 बजे रात्रि से 8ः30 रात्रि तक, मृणालिनी आखौरी 8ः30 बजे रात्रि से 9ः30 बजे रात्रि तक, पूजा चटर्जी एवं ग्रुप 9ः30 बजे रात्रि से 11 बजे रात्रि तक बांधेंगे समा एवं 11 बजे रात्रि में राजकीय इटखोरी महोत्सव 2024 का समापन एवं भाषण कार्यक्रम।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

नए थाना प्रभारी का एक्शन शुरू, अवैध शराब से लदी बोलेरो जब्त; 2 तस्कर गिरफ्तार!

लोहरदगा मंडल कारा में “मुलाकात कानूनी सहायता केंद्र” का शुभारंभनालसा नई दिल्ली और झालसा रांची के निर्देशानुसार व प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष डालसा श्री राजकमल मिश्रा के मार्गदर्शन में मंडल कारा, लोहरदगा परिसर में 12 मई 2026 को मंडल कारा के बंदियों के परिजनों को कानूनी सहायता, सुगम मुलाकात तथा उनकी समस्याओं का समाधान करने के उद्देश्य से *”मुलाकात कानूनी सहायता केंद्र”* की शुरुआत की गई। इस दौरान डालसा सचिव श्री मनोरंजन कुमार, प्रभारी जेलर मो सोनू एलएडीसीएस चीफ श्री नसीम अंसारी सहित जेल के पुलिस बल व पीएलवी उपस्थित थे। डालसा सचिव ने बताया कि इस सहायता केंद्र का उद्देश्य बंदियों के परिजनों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना, बंदियों से सुगम मुलाकात सुनिश्चित कराना, उनके समस्याओं का समाधान करना और न्याय तक उनकी पहुंच सुनिश्चित करना है। वहीं डालसा सचिव ने बताया कि इस केंद्र में पीएलवी की भी नियुक्ति की गई है। जो मंडल कारा, लोहरदगा के बंदियों से मुलाकात करने पहुंचे उनके परिजन या परिचित को कानूनी जानकारी और सहायता प्रदान करेंगे। साथ ही बंदी से मुलाकात करने आए लोगों से उनका विवरण तालिका में अंकित करेंगे। जिसमें मुलाकात करने आने वाले का नाम, पता, किससे मुलाकात करनी है, मामले का विवरण, पुलिस स्टेशन, न्यायालय जहां मामला लंबित है. मामले का चरण, सुनवाई की अगली तारीख, कानूनी सहायता अंतर्गत वकील की जानकारी सहित अन्य जानकारी तालिका में अंकित करेंगे। उन्होंने बताया कि केंद्र के संचालन के लिए आवश्यक स्थान और बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। इस दौरान उन्होंने जेल परिसर और मुलाकात स्थल का निरीक्षण कर स्वच्छता, पेयजल और बैठने की व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही मंडल कारा के अधिकारियों को निर्देश दिया कि मुलाकात व्यवस्था को और अधिक व्यवस्थित और पारदर्शी बनाया जाए, ताकि परिजनों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके।

अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार ने उर्वरक दुकानों का निरीक्षण किया

व्यवसायियों की सुरक्षा को लेकर एसपी से मिला चैंबर और सर्राफा एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल, सुरक्षा बढ़ाने की मांग

हेसल साइडिंग की बदहाली से ट्रक मालिकों में भारी आक्रोश, पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू से लगाई मदद की गुहार

भंडरा में निकली ठाकुर जी की भव्य शोभा यात्रा, जयकारों से गूंजा नगर, ​श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ा आस्था का सैलाब; ‘राधे-राधे’ के उद्घोष से भक्तिमय हुआ वातावरण

लोहरदगा: उपायुक्त ने दी चेतावनी, ‘नियमित रूप से खुलें आंगनवाड़ी केंद्र, कोताही बर्दाश्त नहीं’

उपायुक्त ने नदिया में बन रहे पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण, जल्द क्रियाशील करने का निदेश

पुलिस का बड़ा एक्शन: मोबाइल छिनतई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 24 घंटे में सुलझाईं वारदातें; 11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद!

इतने अच्छे दिन नहीं चाहिए थे मोदी जी…: कांग्रेस नेत्री का PM मोदी पर तीखा प्रहार!

चर्चित अनीश हत्याकांड का खुलासा; नशे की लत ने ली जान, धक्का-मुक्की में भाई के हाथों ही हुई थी मौत!

कलयुगी बेटे और बहू ने ही की थी वृद्ध कुलेश्वर यादव की हत्या; जमीन विवाद में पाइप से पीटा, फिर घोंट दिया गला!

Leave a Comment