Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Ranchi/Chatra: विधानसभा में गूंजा सिमरिया रेफरल अस्पताल व टंडवा स्वास्थ्य केंद्र का मामला

On: March 3, 2023 9:08 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

विधानसभा में गूंजा सिमरिया रेफरल अस्पताल व टंडवा स्वास्थ्य केंद्र का मामला, सिमरिया विधायक ने कहा टंडवा चिकित्सा प्रभारी कृष्ण कुमार का आचरण सेवा शर्त के अनुरूप नहीं

 

टंडवा (चतरा)। सिमरिया व टंडवा प्रखंड क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की लचर व्यवस्था को लेकर विधायक किसुन दास ने मामले को सदन के पटल पर शुक्रवार को रखा। उन्होंने इस दौरान सिविल सर्जन चतरा के पत्रांक 373 दिनांक 24 फरवरी 2023 के आलोक में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टंडवा में पदस्थापित चिकित्सा प्रभारी डॉ कृष्ण कुमार का आचरण सेवा शर्त नियमावली के अनुरूप नहीं होने की बात कही। इस पर सरकार की ओर से बताया गया कि इस संबंध में जांच समिति का गठन किया गया है। वहीं सिमरिया रेफरल अस्पताल व टंडवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में श्री दास द्वारा स्वास्थ्य कर्मियों की कमी के कारण आम जनमानस को होने वाली समस्याओं को भी सरकार ने स्वीकार किया। आपको बता दें पिछले दिनों डॉ कृष्ण कुमार द्वारा बेरोजगार युवक से फोटो सत्यापन के नाम पर अवांछित रुपए की मांग करने का वीडीयो वायरल हुआ था। वहीं इस मामले में आमलोगों द्वारा आरोपी चिकित्सा प्रभारी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की मांग जोर पकड़ने लगी थी। हालांकि, विभाग द्वारा गठित जांच समिति के रिपोर्ट आधार पर किस तरह की कार्रवाई की जाती है, यह देखना दिलचस्प होगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

नाबालिग से छेड़खानी और वीडियो वायरल करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

जंगल में दस्तावेजों का अंबार: भारी मात्रा में वोटर, एटीएम और पैन कार्ड मिलने से हड़कंप!

विशेष मतदाता पुनरीक्षण को लेकर बीएलओ और सुपरवाइजरों को दिया गया प्रशिक्षण

JMM युवा मोर्चा की नई प्रखंड कमेटी का गठन; मिथिलेश बने अध्यक्ष, रजनीश को मिली सचिव की कमान!

मुख्य मार्ग: खोटाही पुल बना मौत का फांस, सड़क पर बने जानलेवा गड्ढे दे रहे दुर्घटना को आमंत्रण!

झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक ने बांटे 8 लाख के बीमा चेक; वित्तीय साक्षरता शिविर में फर्जीवाड़े से बचने के सिखाए गुर!

कोल परिवहन में अब 2 ड्राइवर अनिवार्य, 6 घंटे से अधिक परिचालन पर SDO का सख्त निर्देश!

डीसी के आदेशों को ठेंगा दिखा रहे मयूरहंड के शिक्षक! मुख्यालय छोड़ हजारीबाग से कर रहे अप-डाउन

पुलिस का ऑपरेशन क्लीन: 20.40 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ केरेडारी का युवक गिरफ्तार!

भंडरा: एक घंटे की बारिश और थम गई मुख्य बाजार की रफ्तार, सड़क बनी दरिया, छात्र और राहगीर बेहाल

लोहरदगा जिला स्थापना दिवस के अवसर पर 17 मई को आयोजित होगा विकास मेला

कल्याण अस्पताल में मेगा स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 214 मरीजों की हुई निशुल्क जांच

Leave a Comment