न्यूज स्केल संवाददाता
टंडवा (चतरा)। टंडवा थाना क्षेत्र के उतराठी में मंगलवार देर शाम अज्ञात चार नकाबपोश टीएसपीसी के नक्सलियों ने दो बाइक पर सवार होकर सड़क निर्माण स्थल में दहशत फैलाने के उद्देश्य से हवाई फायरिंग की। साथ ही घटनास्थल में एक नक्सली पर्चा छोड़ा है। जिसमें संवेदक को अविलंब काम बंद करने की चेतावनी दी गई है। वहीं बिना मैनेज किये काम चालू रखने पर फौजी कार्रवाई करने की बात कही गई है। धमकी भरे पर्चे में उत्तरी दक्षिणी सीमांत के जोनल कमांडर बलवंत का नाम लिखा हुआ है। वहीं घटना की सूचना पाकर डीएसपी प्रभात रंजन बरवार के नेतृत्व में पुलिस घटनास्थल पहुंच कर पूरे मामले की गहनता जायजा लिया है। बताया गया कि पूरे मामले की गहनता से पड़ताल करते हुवे पुलिस द्वारा अपराधियों के धरपकड़ हेतु हर संभावित जगहों में छापामारी की जा रही है।
टीपीसी नक्सलियों ने कोयलांचल में की हवाई फायरिंग, पर्चा छोड़कर दी धमकी…

By newsscale
On: February 6, 2024 10:39 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now



















Total Users : 800643
Total views : 2499585