Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Lohardaga: बारातियों पर चढ़ा पिकअप वाहन, एक की मौत, चार रेफर

On: March 1, 2023 9:49 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

लोहरदगा में बारातियों पर चढ़ा पिकअप वाहन, एक की मौत, चार रेफर

कुडू अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद रांची रिम्स रेफर कर दिया गया

लोहरदगा: जिले के कुडू थाना क्षेत्र के फुलसुरी कोठी टोला गांव में बुधवार को डीजे लदा वाहन नाचते-झूमते बारातियों की भीड़ में घुस गया। वाहन की चपेट में आने से एक बाराती की मौत हो गई जबकि छह से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। कई लोगों को हल्की चोट भी लगी है। घटना से खुशी का माहौल मातम में बदल गया। गंभीर रूप घायलों को किसी तरह कुडू अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है। सूचना पर थाना प्रभारी विश्वजीत कुमार सिंह कुडू अस्पताल पहुंचे तथा घायलों का हालचाल लिया और पूछताछ की। घायलों में श्यामजी उरांव ने बताया कि लातेहार थाना क्षेत्र के कीता गांव निवासी पांडू उरांव के पुत्र मनोज उरांव की शादी कुडू थाना क्षेत्र के फुलसुरी कोठी टोला निवासी सुखदेव उरांव के पुत्री पूजा कुमारी से तय हुई थी। बुधवार को शादी करने के लिए घर से सुबह दस बजे बारात लेकर पहुंचे थे। सभी बाराती नाचते गाते लड़की के घर जा रहे थे। इसी बीच बाजा लदा वाहन का चालक गाड़ी को खड़ा कर नाच गान देखने लगा। इस बीच किसी बाराती ने वाहन की चाभी को घुमा दिया। इससे वाहन स्टार्ट होकर नाचते-गाते बारातियों के बीच घुस गया। वाहन की रफ्तार अचानक बढ़ गई। इससे बारातियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। बाराती बदहवास होकर भागने लगे। इस दौरान वाहन ने कई लोगों को रौंद दिया। इसमें कीता गांव निवासी सूरज उरांव की मौके पर ही मौत हो गई। कीता गांव निवासी अमर लोहरा, सीरीस उरांव, रौशन उरांव, रमंती कुमारी, रंजन उरांव, श्यामजी उरांव गंभीर रूप से घायल हो गए। गम्भीर रूप से घायल चार बारातियों अमर लोहरा, रौशन उरांव, सुमति उरांव, रमंती कुमारी को रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रोड पर मौत बनकर दौड़ रहे कोल वाहन: खोटाही नदी के पास दो हाइवा में आमने-सामने भीषण टक्कर; जर्जर पुल बना हादसों का केंद्र

कलयुगी पिता का खूनी तांडव: तीन मासूम बेटियों की गला रेतकर निर्मम हत्या, गांव में पसरा सन्नाटा, आरोपी गिरफ्तार

सभी रूटों पर 15 से 18 प्रतिशत तक बढ़ सकता है बसों का किराया, बस ओनर एसोसिएशन की बैठक में लिया गया प्रस्ताव

पलामू को उपराजधानी घोषित करने की मांग तेज: भाजपा नेता अरविन्द तिवारी ने केंद्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को लिखा पत्र, घोषणापत्र में शामिल करने की अपील

गर्भवती महिला और बच्चे की मौत के बाद मेदांता हॉस्पिटल सील; 1 मरीज को भेजा गया सदर अस्पताल

किराया वृद्धि से बढ़ी जनता की जेब पर मार, बिना नंबर और रूट वाले फर्जी टिकट थमा रहे बस संचालक, परिवहन विभाग मौन

पुलिस का मवेशी तस्करों पर कड़ा प्रहार: दो पिकअप वाहनों से क्रूरतापूर्वक ठूंसकर ले जाए जा रहे 10 भैंस-भैंसा जब्त; ओडिशा और बिहार के दो तस्कर गिरफ्तार

पलायन का दर्द: महाराष्ट्र कमाने गए संतोष की करंट लगने से मौत; दोस्त की जान बचाने में खुद गंवा दी जान, शव पहुंचते ही चीत्कारों से गूंजा इलाका

नो-एंट्री के नाम पर महा-खेल: ₹100 की रिश्वत लेकर बाजार में घुसाए जा रहे हाइवा, आक्रोशित जनता ने काटा बवाल, लगाए पुलिस मुर्दाबाद के नारे

2 दिनों से लापता प्रमोद का झाड़ियों से शव बरामद, हत्या की आशंका से गांव में भारी आक्रोश

नर्सिंग होम की बेरहमी: गलत खून चढ़ाने से 8 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, ₹25 हजार वसूलकर थमाई लाश

​लोहरदगा में सेवा भारती का 208वां निशुल्क स्वास्थ्य शिविर: 57 लोगों ने कराई जांच, डॉ. मृत्युंजय ने दी बदलते मौसम में सतर्क रहने की सलाह

Leave a Comment