Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

एफआईएच ओलंपिक क्वालीफायररू भारतीय महिला हॉकी टीम अमेरिका से 0-1 से हारी

On: January 13, 2024 11:27 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

अमेरिका के लिए अबीगैल टैमर ने एकमात्र विजयी गोल किया

न्यूज स्केल डेस्क
रांची 13 जनवरी 2024। भारतीय महिला हॉकी टीम को झारखंड स्थित रांची के मारंग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में शनिवार से शुरू हुए एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर 2024 के अपने पहले मैच में अमेरिका के खिलाफ 0-1 से हार का सामना करना पड़ा। मैच का एकमात्र गोल अमेरिका के लिए अबीगैल टैमर (16वें मिनट) ने किया।

दोनों टीमों ने मुकाबले की शुरुआत तेज-तर्रार और आक्रामक अंदाज में की। भारत ने जहां घरेलू दर्शकों के सामने सर्कल में कुछ शुरुआती आक्रमण किए और गेंद को अपने कब्जे में रखा। वहीं अमेरिका ने तेज शुरुआत के बाद मुकाबले में अपनी पकड़ बना ली। अमेरिका ने मैच की शुरुआत से बॉल पजेशन पर अपना दबदबा बनाए रखा। अमेरिका ने इसके बाद पहले क्वार्टर में ही अपने कप्तान की मदद से मैच का पहला गोल दाग दिया, लेकिन अमेरिकी खिलाड़ी एलिजाबेथ एगर द्वारा बाधा डालने के कारण को गोल को खारिज कर दिया गया और इससे भारत को बहुत बड़ी राहत मिली।

भारत और अमेरिका के बीच पहले क्वार्टर में मुकाबला काफी कड़ा रहा। लेकिन दोनों टीमें सर्कल में प्रवेश करने के बाद भी गोल नहीं दाग सकी। भारतीय टीम की पेनल्टी कार्नर पर कुछ मौके बनाए, लेकिन टीम इसे भुना नहीं सकी। इसके बाद दोनों टीमों के बीच पहला क्वार्टर गोलरहित रहा।

हालांकि, दूसरे क्वार्टर के शुरू होने के एक मिनट बाद ही अमेरिका ने पहले गोल की निराशा से उबरते हुए 1-0 की बढ़त हासिल कर ली और भारत को बैकफुट पर धकेल दिया। अमेरिका के लिए यह गोल अबीगैल टैमर ने 16वें मिनट में किया। टैमर का शॉट भारत की अनुभवी गोलकीपर सविता के पास पहुंचा। हालांकि भारतीय कप्तान का पैड गेंद पर जरूर लगा, लेकिन वह उसे अपने पैड के बीच से गोल में घुसने से नहीं रोक सकीं।

दूसरे क्वार्टर में भारत के वापसी करने का मौका था, जब उन्हें पेनल्टी कॉर्नर मिला। दीपिका के प्रयासों के बाद उन्हें दो और रीटेक मिले, लेकिन अमेरिका द्वारा इसे विफल कर दिया गया। इसके बाद भी भारत ने दबाव को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया और दूसरे क्वार्टर के बचे हुए मिनटों में बढ़त बना ली। पहले क्वार्टर से कुछ मिनट पहले भारत को बढ़त लेने का मौका मिला, जब उदिता ने नेहा के साथ मिलकर अच्छा मौका बनाया। लेकिन अमेरिकी गोलकीपर केल्सी बिंग ने उदिता के प्रयास को नाकाम कर दिया।

तीसरे क्वार्टर में काफी एक्शन देखने को मिला। अमेरिकी खिलाड़ी ब्रुक डेबरडीन को ग्रीन कार्ड दिया गया। हालांकि भारत को एक-खिलाड़ी का फायदा था, लेकिन उसके फॉरवर्ड लाइन को अमेरिका ने रोक दिया था। अगले मिनटों में, भारत और अमेरिका दोनों को ग्रीन कार्ड मिलने के कारण अपने 10 खिलाड़ियों के साथ ही खेलना पड़ा। इसके बाद मेजबान टीम को लगातार दबाव बनाने के कारण तीन पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन वे इसे गोल में तब्दील नहीं कर पाई।

मुकाबले में एक गोल से पिछड़ने के बाद अंतिम क्वार्टर भारत के लिए काफी अहम हो गया। चौथे क्वार्टर के शुरू होने के बाद वैष्णवी विठ्ल फाल्के को पीला कार्ड मिलने के कारण उन्हें पांच मिनट तक बाहर बैठना पड़ा। एक गोल से पिछड़ रही भारतीय टीम ने हमले तेज कर दिये और 48वें मिनट में सातवां पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया। नवनीत ने इस बार इसे नेट में पहुंचाया लेकिन इस गोल को अमान्य करार कर दिया गया क्योंकि गेंद ज्योति के पैर से टकराकर अंदर गई थी।

अगले कुछ मिनटों में अमेरिकी अमेरिका ने तीन पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए लेकिन गोल नहीं कर सकी। भारत को अपना अगला मुकाबला 14 जनवरी को न्यूजीलैंड से खेलना है।

इससे पहले, एशियाई खेलों के पूर्व चौम्पियन जापान ने चेक गणराज्य को 2-0 से हराकर टूर्नामेंट अपने अभियान की विजयी शुरुआत की। जापान के लिए मियू सुजुकी ने चौथे मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर और शिहोरी ओइकावा ने 40वें मिनट में दूसरा गोल दागा। चेक गणराज्य की गोलकीपर बारबोरा चेचाकोवा ने इस मुकाबले में कई गोल बचाए। रविवार को अब जापान का सामना जर्मनी से होगा जबकि चेक गणराज्य के सामने चिली की चुनौती होगी।

दिन के एक अन्य मैच में जर्मनी ने चिली की चुनौती को 3-0 से धो डाला। चिली के लिए सेलिन ओरुज़ ने 7वें मिनट, जेटे फ्लेस्कट्ज़ ने 10वें और लिसा नोल्टे ने 38वें मिनट में गोल किए। वहीं, तीसरे मैच में न्यूजीलैंड ने इटली को 3-0 से हरा दिया। न्यूजीलैंड के लिए डेविएस फ्रांसिस ने सातवें और 51वें मिनट में जबकि डिकिंस स्टेफनी ने 53वें मिनट में गोल किए। न्यूजीलैंड की ओर से तीनों गोल पेनल्टी कॉर्नर पर आए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

*प्रशंसा पत्र को लेकर गुमला डीएवी पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल ने एनसीसी कैडेटों की सराहना की*

*सिसई थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित मांस के अवशेष डोभा में फेंककर हिंदू आस्थाओं को भड़काने की साज़िश बजरंग दल एवं ग्रामीणों ने आक्रोश जताया दोषियों को प्रशासन गिरफ्तार करें*

एडीजी की हाई-प्रोफाइल बैठक: अपराधियों और भू-माफियाओं का नेटवर्क ध्वस्त करने का आदेश; बेहतर काम के लिए एसएसपी व सिटी एसपी सम्मानित

कांग्रेस नेता की माता के निधन पर शोक: ढांढस बंधाने पहुंचे पूर्व सांसद धीरज साहू और मनिका विधायक रामचंद्र सिंह

सीडीपीओ कार्यालय की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल: सहायिका लीला सिन्हा को बिना लिखित आदेश ड्यूटी से रोका; आंगनबाड़ी कर्मियों ने लगाया वित्तीय गड़बड़ी का आरोप

समाहरणालय में सांसद की अगुवाई में दिशा की महाबैठक: योजनाओं की धीमी प्रगति पर अधिकारियों को कड़ा अल्टीमेटम, डीसी-विधायकों संग मथा एजेंडा

झारखंड के लाल रोहित ने रचा इतिहास: बेंगलुरु इंटरनेशनल पैरा एथलेटिक्स में जीता रजत पदक, एशियाई खेलों के लिए ठोंका दावा

पीएचइडी की बड़ी लापरवाही: नल-जल योजना फेल, 90% जलमीनार खराब; भू-दाताओं ने बाउंड्री मार जलमीनार को बनाया निजी संपत्ति

एनटीपीसी कोल रोड पर भारी बवाल: उपायुक्त के आदेश के बाद भी जेएआरएल कंपनी का निर्माण जारी, ग्रामीणों ने फूंका अनिश्चितकालीन आंदोलन का बिगुल

मानवता शर्मसार: रास्ता बंद होने के विरोध में कंधे पर शव रखकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, पीएम श्री स्कूल पर रास्ता रोकने का आरोप

पुलिस का ऑपरेशन क्लीन: थाना क्षेत्र से 163 किलो से अधिक डोडा जब्त, ₹22 लाख से ज्यादा आंकी गई कीमत

महागठबंधन की स्थिति मजबूत, एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे तो दोनों सीटों पर जीत सुनिश्चित: सुखदेव भगत* 

Leave a Comment