Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

अयोध्या से आए पूजित अक्षत वितरण कार्य जारी, राम भक्त डोर टू डोर जाकर दे रहे हैं निमंत्रण

On: January 8, 2024 5:25 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज़ स्केल ब्यूरो आशीष यादव

हजारीबाग

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र का अक्षत वितरण सह आमंत्रण देने का कार्य निरंतर जारी है। जिसमें जिला, प्रखंड, पंचायत एवं ग्राम समिति दिन रात संपंर्क कर अभियान को गति दे रही है ।रामभक्तों का उत्साह इतना प्रबल है कि कनकनी भरी ठंड और बारिश भी उनके कार्य को प्रभावित नहीं कर पा रही। रामभक्त छाता लगाकर ठंड और बारिश को मात दे अक्षत वितरण का कार्य कर रहे हैं और आम जनमानस से बाईस जनवरी को मंदिर में पूजन अर्चन करने एवं रात में दीपावली मनाने का आग्रह कर रहे हैं । दूसरी तरफ अभियान की सफलता के लिए प्रांत स्तर की टोली भी निरंतर कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन का कार्य कर रही है । इसी क्रम में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह, प्रांत मंत्री वीरेंद्र साहु और प्रांत सेवा प्रमुख अजय अग्रवाल बरही पहूंच कर बरही टोली के साथ आम जनों को आमंत्रित करने का काम किया और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रांत मंत्री ने कहा कि हम सब कार्यकर्ता इस अभियान के साथ कम से कम पंचायत की समिति को पूर्ण करने के लिए अच्छे और सक्रिय कार्यकर्ताओं की सूची भी बनाएं।गांव में कम से कम मंदिर क्षेत्र के आसपास निवास करने वाले बीस लोगों की सूची बनाकर मंदिर आधारित कार्यक्रम को सफल बनाने की योजना पर ध्यान दें।अभियान को समय पूर्व समाप्त करने के लिए रामभक्तों को प्रेरित और उत्साहित करें। इस अवसर पर गुरुदेव गुप्ता, मिथिलेश श्रीवास्तव , नंदकिशोर कुमार कैलाश ठाकुर, प्रदीप चंद्रवंशी निरंजन केसरी, पिंटू केसरी ,नितेश कुमार राजदेव यादव, चंदन केसरी ,संतोष प्रजापति, मनोज सिंह, प्रदीप कुशवाहा, केदार यादव, कमलेश कुशवाहा, चंदन कुमार केसरी ,संतोष कुमार प्रजापति, संतोष केसरी कमलेश कुमार कुशवाहा, मुन्ना सोनी, धर्मेंद्र प्रजापति ,संतोष केसरी (डीलर), शशि सोनी डोमन सवा ,रितेश केसरी मनी केशरी, पूनम केशरी, रिद्धि केशरी, प्रिया रानी, रिंकी केशरी, अर्चना केशरी, किरण देवी, सुनैना, सीमा देवी, पुष्पा देवी, सुलेखा देवी,प्रीति देवी, वीणा देवी, नीलू देवी, जुगली देवी, किरण वर्मा आदि रामभक्त लगे हुए हुए हैं।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आर्केस्ट्रा के नाच पर बवाल, शादी में युवक की पीट-पीटकर हत्या, शादी की खुशियां मातम में बदलीं…

असम के आदिवासी समुदाय को हक-अधिकार के लिए एकजुट होना होगा : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

सगाई से पहले उठी अर्थी, सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत

मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा, 7 मजदूरों की मौत

दिनदहाड़े केनरा बैंक में हथियार के बल पर 15 लाख की लूट…

एसएसबी ने चलाया बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को बालिकाओं की शिक्षा के महत्व से कराया अवगत

विकसित भारत वीमेन अचीवर्स अवार्ड”नूतन कच्छप समेत 40 अन्य महिलाओं को भी किया गया सम्मानित

नवनिर्मित श्री बजरंग बली मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान 12 को, मंदिर भ्रमण और कलश यात्रा से होगा शुरूआत.

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल

समाहरणालय में जनता दरबार आयोजित, उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं, विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों के त्वरित समाधान का दिया निर्देश

जनगणना 2027 को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य के लिए पदाधिकारियों को दी जा रही जानकारी

कुंदा-कुटिल-गेन्द्रा सड़क के जीर्णाेद्धार की विधायक ने उठाई मांग, जर्जर सड़क से ग्रामीणों को हो रही परेशानी, मंत्री से सदन में की कार्रवाई की मांग

Leave a Comment