
मुखिया के नेतृत्व में महिलाओं की हुई ग्राम सभा
गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत दुवारी पंचायत भवन में ग्राम पंचायत विकास योजना के तहत मुखिया जगदीश यादव के नेतृत्व में रविवार को महिला ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा मे उपस्थित महिलाओं को मुखिया ने महिला उत्थान से सम्बन्धीय योजनाओं पर विस्तृत जानकारी दिया। साथ ही कई योजनाओं का चयन किया गया। जिसमे पत्तल, गिलास, चूड़ी, अगरबत्ती, स्वास्थ्य से संबंधित, मछली पालन, बत्तख, मुर्गी, बकरी, सिलाई कढ़ाई, मशरूम की खेती, दीदीवाड़ी आदि योजनाओं को प्राथमिकता दिया गया। ग्राम सभा में काफी संख्या महिलाएं उपस्थित थीं।