जन कल्याण परिषद समिति ने सलैया में जरूरतमंदों के बीच 105 कंबल का किया वितरण

0
133

न्यूज स्केल संवाददाता
बरकट्ठा(हजारीबाग)। जन कल्याण परिषद समिति बरकट्ठा ने प्रखंड के सलैया गांव में बुधवार को समिति के अध्यक्ष उपेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में वृद्ध एवं जरुरतमंद लोगों के बीच 105 कंबल का वितरण किया।उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष कि भॉति इस वर्ष भी समिति ने निर्णय लिया कि कड़ाके की ठंड को देखते हुए वृद्ध महिला, पुरूष एंव जरूरतमंद को कंबल दिया जायेगा। समिति के सचिव राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि यह संस्था स्वास्थ्य एंव सामाजिक कार्य में लगातार कार्य कर रही है। भीषण ठंड में वृद्धों को गर्म कपड़ो की जरूरत रहती है इसी को ध्यान में रखते हुए कंबल वितरण किया जा रहा है। समिति का उदेश्य प्रत्येक रात्रि को मुख्य चौक-चौराहों तथा अन्य भीड़-भाड़ वाले स्थान पर कंबल वितरण करना है।