Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

रेड क्रॉस ने गरीब असहाय बच्चों व वृद्धों के बीच किया गर्म वस्त्र का वितरण

On: January 2, 2024 9:24 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

रेड क्रॉस ने गरीब असहाय बच्चों व वृद्धों के बीच किया गर्म वस्त्र का वितरण

चतरा/प्रतापपुर। रेड क्रॉस सोसाइटी चतरा के तत्वावधान में नव वर्ष के अवसर पर गरीब असहाय और समाज के अभिवंचित वर्ग के बच्चों के बीच गर्म वस्त्र का वितरण किया गया। वस्त्र का वितरण प्रतापपुर प्रखंड के शंकरपुर भारती टोला में किया गया। ठंड से ठिठुर रहे इस टोला के करीब 60 से अधिक बच्चों ने गर्म वस्त्र पाकर प्रसन्नता व्यक्त किया। मौके पर भारती समाज के बुजुर्ग महिला और पुरुषों ने बताया कि हमारे टोले में आज तक कोई नहीं आया है। इतना ही नहीं सरकार द्वारा भी अब तक कुछ भी नहीं दिया गया है। टोले की सड़क और घरों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि विकास कितना हुआ है। इसके अलावे रेड क्रॉस सोसाइटी की टीम नगर परिषद क्षेत्र स्थित डोमसिटवा मुहल्ले में संचालित वृद्धा आश्रम पहुंच कर रह रहे वृद्धों को भोजन कराया और उनके बीच कंबल का वितरण किया। इसके अलावा रेड क्रॉस के द्वारा उनके डिमांड पर कुछ दैनिक आवश्यकता के सामग्री भी मुहैया कराई गई। मौके पर रेड क्रॉस के चेयरमैन राजकुमार अग्रवाल, सचिव धर्मेंद्र पाठक, कोषाध्यक्ष गोपाल कुमार सोनी व सहयोगी राहुल कुमार पांडेय सहित अन्य शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

प्यार, जलन और साजिश: रिश्तों की आड़ में रची गई मौत की कहानी

संपूर्ण विकास का संकल्प, नीति आयोग के ‘संपूर्णता अभियान 2.0’ का भव्य शुभारंभ

एटीएम में फंसा कार्ड, दीवार पर लिखा नंबर बना जाल, 31 हजार की शातिर ठगी

तीन दिन से रहस्यमय ढंग से लापता युवक, परिजन परेशान, पुलिस जांच में जुटी

प्यार बना मौत की वजह! पूर्व पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या की, मां की लाश, बेटी की चीख… वारदात ने झकझोरा जिला

आंगनबाड़ी केंद्र डाढ़ा में सहायिका चयन को लेकर ग्राम सभा, नीलू कुमारी का हुआ चयन

योजनाओं की समीक्षा बैठक, लापरवाही पर 7 रोजगार सेवकों का मानदेय कटा

लूक स्मार्ट सैलून का भव्य उद्घाटन, जनप्रतिनिधियों ने किया दीप प्रज्वलन

पांच दिनों से हाथी का आतंक, घर-खेत तबाह, ग्रामीण दहशत में

लापता बच्ची नेहा कुमारी टोप्पो का 5 दिन बाद भी सुराग नहीं, पुलिस ने सूचना देने पर ₹21,000 इनाम की घोषणा, इश्तेहार जारी

आदिवासी समन्वय समिति ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन 

नवाडीपाड़ा स्कूल में कल्चरल एक्सचेंज प्रोग्राम का हुआ भव्य आयोजन

Leave a Comment